Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर ग्रामीण और उत्तर के मतदाताओं का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया अभिनंदन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण और उत्तर के मतदाताओं का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया अभिनंदन

Abhinesh Pandey July 16, 2024

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रायपुर ग्रामीण के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा*

*पर्यावरण की रक्षा के लिए रायपुर ग्रामीण में सवा लाख पौधे लगाने का आह्वाहन*

*लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट मार्जिन रायपुर ग्रामीण से रहा था*

*रायपुर को देश के शीर्ष 10 लोकसभा क्षेत्र में शामिल करने में रायपुर ग्रामीण का बड़ा योगदान: बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर 16 जुलाई

मतदाता अभिनंदन समारोह के तहत रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर ग्रामीण और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आभार जताया।

रायपुर ग्रामीण में विधायक श्री मोतीलाल साहू द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जानदार, शानदार और दमदार प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट देकर ,रायपुर को देश के शीर्ष 10 लोकसभा क्षेत्र में शामिल करने में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का अतुलनीय योगदान रहा है। जिसके कारण अकेले रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 7 हजार से ज्यादा मतों के अंतर रहा। जिसके लिए वो क्षेत्र के मतदाताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस जोश को बरकरार रखने के लिए कहा और आने वाले नगरिय निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन दोहराने की बात कही।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अब उनके सांसद बन जाने पर क्षेत्र का अधिक तेजी से विकास होगा जिसके लिए उन्होंने सांसद निधि से एक करोड रुपए देने की घोषणा भी की।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से मानव श्रृंखला बनाकर दूसरे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को कहा और प्रधानमंत्री मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के महत्व को दोहराते हुए स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में एक लाख पच्चीस हजार पौधे लगाने का आह्वान किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का अभिनंदन कर आभार जताया।

कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, श्री अशोक बजाज, जयंती भाई पटेल, रमेश सिंह ठाकुर, सत्यम दुआ, लीलाधर चन्द्राकर होरीलाल देवांगन, जितेन्द्र धुरंधर, ओम प्रकाश साहू, रविन्द्र सिंह ठाकुर, किशोर महानंद , पूनम चंद्राकर, नलीनेश ठोकने, सत्यम दुवा, मोहन एंटी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, हरीश ठाकुर, राजेश पांडेय, अमरजीत छाबड़ा, सोनू सलूजा, गोरेलाल नायक, सुनील कुकरेजा, संतोष साहू बड़ी संख्या वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous MATS यूनिवर्सिटी ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया 
Next मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ महत्वपूर्ण बैठक: राज्य में रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई गति

Related Stories

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

August 20, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

August 20, 2026
धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी

August 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
  • सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

You may have missed

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

August 20, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

August 20, 2026
धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी

August 20, 2026
माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

August 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.