Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एक्सपो में 3 हजार से 12 लाख तक की छूट मिलने से 9 दिन में बिक गए 15,600 से ज्यादा वाहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक्सपो में 3 हजार से 12 लाख तक की छूट मिलने से 9 दिन में बिक गए 15,600 से ज्यादा वाहन

Abhinesh Pandey January 28, 2026

 

_रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी राडा ऑटो एक्सपो- 26 को जबर्दस्त प्रतिसाद_ 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के ऑटो एक्सपो-26 में 50 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट के साथ ही कंपनियों के ऑफर मिलाकर वाहनों की खरीदी पर 3 हजार रुपए से लेकर 12 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके चलते एक्सपो में वाहनों की जमकर बिक्री हो रही है। ग्राहकों का उत्साह इतना अधिक है कि 9 दिनों में ही राडा ऑटो एक्सपो में 15,600 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो गई है। एक्सपो में बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री डॉ. सलीम राज, श्री नितिन काबरा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोटर डीलर बिजनेस और श्री वैभव अग्रवाल बिजनेस हेड, एजेंसी एंड रिटेल ब्रोकिंग थे।

अतिथियों ने कहा – राडा एक्सपो अपने सपनों का वाहन चुनने का अवसर

एक्सपो पहुंचे अतिथियों विधायक श्री सोनी, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री डॉ. राज, श्री काबरा और श्री अग्रवाल का गरिमामय वातावरण में राडा परिवार की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने राडा के एक्सपो की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राडा ऑटो एक्सपो ऐसा आयोजन है जिसमें ग्राहक शानदार छूट के साथ अपने सपनों का वाहन चुन सकते हैं।

*एक्सपो में खरीदी का मिल रहा शानदार अनुभव*

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग ने बताया कि ग्राहकों को एक्सपो में खरीदारी का शानदार अनुभव मिल रहा है। वे अलग-अलग कंपनियों के वाहनों के फीचर्स देखने के साथ ही उनकी तुलना भी कर पा रहे हैं।

*कई कंपनियों के कंज्यूमर ऑफर को अंतिम 3 दिन*

राडा के पदाधिकारियों के अनुसार कई कंपनियों के कंज्यूमर ऑफर को अब सिर्फ 3 दिन शेष रह गए हैं। रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट तो आगामी 5 फरवरी तक जारी रहेगी लेकिन कई कंपनियों के कंज्यूमर ऑफर 31 जनवरी को खत्म हो जाएंगे। ऐसे में शानदार कंज्यूमर ऑफर्स का फायदा 31 जनवरी से पहले एक्सपो स्थल या शो रूम में पहुंचकर खरीदारी करके उठाया जा सकता है।

*एक ही जगह पर सभी सुविधाएं*

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि 20 जनवरी से जारी एक्सपो का समापन 5 फरवरी को होगा।

*डांस और म्युजिक की धमाकेदार प्रस्तुति*

एक्सपो में मिल रही शानदार छूट के चलते कामकाजी दिन में भी एक्सपो स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अलग-अलग स्टॉलों में जाकर नवीनतम वाहनों को देखा और बुकिंग कराई। इसके बाद शाम के समय लाइव बैंड और डांस शो का आनंद लेते रहे। डांस और म्युजिक की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

*दमदार और एडवांस फीचर्स वाली टीवीएस रेडर लॉन्च*

बुधवार को ऑटो एक्सपो में अतिथियों ने दमदार और एडवांस फीचर्स वाली टीवीएस रेडर लॉन्च किया। इसमें 124 सीसी का 3-वॉल्व, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन है जो कि 11.75 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए बूस्ट मोड भी दिया गया है।इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नया फुल डिजिटल टीएफटी स्क्रीन मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल व एसएमएस नोटिफिकेशन और वॉइस असिस्ट जैसी सुविधा देता है।

Post navigation

Previous पर्यटन बना छत्तीसगढ़ का आर्थिक इंजन, संस्कृति बनी पहचान, पुरातत्त्व बना गौरव दो वर्षों की उपलब्धियों ने बदली तस्वीर
Next आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी बदलाव…. उत्तम जायसवाल बन सकते हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

Related Stories

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

September 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.