Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मोदी की तीसरी गारंटी पूरी: अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मोदी की तीसरी गारंटी पूरी: अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Abhinesh Pandey December 25, 2023

मुख्यमंत्री ने किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की
सुशासन दिवस पर प्रदेश के किसानों को मिला बड़ा तोहफा
अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बेन्द्री में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री की घोषणा: जरूरत पड़ने पर धान खरीदने की अवधि भी बढ़ाएंगे
पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख लोगों के लिए सरकारी नौकरी की करेंगे व्यवस्था

रायपुर, 25 दिसंबर 2023

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश  के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वायदा किया था और इसे आज अटल जी की जयंती सुशासन दिवसर पर पूरा कर दिया गया है। हमारी कथनी-करनी समान है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज किसानों के बैंक खाते में बोनस की राशि पहुंच गई है। कई किसानों को तो दो लाख से अधिक की राशि मिली है। किसानों में बहुत खुशी है। हमने प्रदेश की जनता से जो भी वादा किया है वे सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में गरीबों के 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी। इससे उन लोगों को आवास मिल सकेगा जो पिछले पांच साल में आवास से वंचित रहे थे। पिछले पांच सालों में कुछ लोगों ने पीएम आवास की एक किश्त मिलने पर मकान का काम तो शुरू किया था, फिर दूसरी, तीसरी किश्त नहीं मिली तो कई बेघर रह गए, किसी ने कर्ज लेकर मकान बनवाया। हमने ऐसे बेघर लोगों की चिंता की है और उन्हें आवास देने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत जो भी वायदा हमने किया है। सभी वायदे पांच साल के अंतर्गत पूरा करेंगे। हमने वायदा किया है कि जो विवाहित महिलाएं हैं उनके खाते में हर महीना एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत देंगे। इसके लिए भी हमने अनुपूरक बजट में प्रावधान कर दिया है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैसकार्ड धारी परिवारों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का भी काम करेंगे। भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में दस हजार रुपए देने का काम करेंगे। विभिन्न विभागों के एक लाख रिक्त पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ भरेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग तेंदूपत्ता को हरा सोना कहते हैं। हमारी सरकार तेदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक का भुगतान करेगी। इसके साथ ही संग्राहकों के लिए चरण पादुका सहित अन्य लाभकारी योजनाओं को निरंतर जारी रखा जाएगा। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए खुशी होती है कि अब आपको आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रूपए की जगह 10 लाख रूपए तक की इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अब बीमारी के इलाज के लिए ऋण लेने, खेत बेचने की जरूरत नहीं होगी। हम किसानों से धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से खरीदेंगे। आवश्यकता पड़ने पर धान खरीदी का समय भी बढ़ाएंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने सुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्री बनते ही गांवों में भी सड़के पहुँची। किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना आरंभ हुआ। आज हमने सुशासन दिवस के अवसर पर ही मोदी जी की गारंटी के अनुरूप दो साल का धान का बकाया बोनस देने का निश्चय किया।

जिन किसानों के खाते में पैसे पहुंचे, उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग से की चर्चा- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों से सीधे चर्चा की। उन्होंने पूछा कि अभी अभी जो आपके खाते में बोनस के पैसे डाले गये, वो आपके खाते में पहुंचे की नहीं। महासमुंद जिले के किसान श्री रामपाल ने बताया कि उन्हें 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला। बालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने बताया कि मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना के हितग्राहियों को चेक और सर्टिफिकेट वितरित किया। साथ ही किसानों को कृषि एटीएम का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टाल का अवलोकन किया और इन स्टाल में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा भी की।

कार्यक्रम को अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

 

Post navigation

Previous भाजपा ने अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया
Next छत्तीसगढ़ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुई जे के फाउंडेशन की डायरेक्टर टी जया रेड्डी

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.