Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मोदी जी ने निभाया राष्ट्रभ्राता का धर्म- सरोज पांडेय, छत्तीसगढ़ की बहनें मोदी जी को भेजेंगी राखी- लता उसेंडी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मोदी जी ने निभाया राष्ट्रभ्राता का धर्म- सरोज पांडेय, छत्तीसगढ़ की बहनें मोदी जी को भेजेंगी राखी- लता उसेंडी

Abhinesh Pandey August 29, 2023

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने देश के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की राहत देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बहनों के सबसे बड़े त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस के दाम में भारी कटौती करके राष्ट्रीय भ्राता धर्म का निर्वाह किया है। उन्होंने देश की महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के प्रयास किए हैं। मोदी जी ने देश भर में हर घर में उन्नत शौचालय का निर्माण करा कर हमारी बहनों को वह राहत दी है जो दशकों से अपेक्षित थी। मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए हैं जिसका सर्वाधिक फायदा हमारी बहनों बेटियों माताओं को मिला है। मोदी जी ने भारत की सभी महिलाओं को समानता का अधिकार दिया है। वे सभी महिलाओं को समान रूप से समर्थ होने का अवसर दे रहे हैं।इसीलिए तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ उन्होंने ऐतिहासिक कदम उठाया है। मोदी जी महिलाओं के विकास, उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं को राहत देने के लिए ही उन्होंने गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित सभी देशवासियों को मिलेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की बहनों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

छत्तीसगढ़ की बहनें मोदी जी को भेजेंगी राखी- लता उसेंडी

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व महिला बाल विकास मंत्री लता उसेंडी ने केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सस्ती किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी जी ने देश की बहनों को राखी का उपहार दे दिया है अब हम बहनें मोदी जी को रक्षा सूत्र भेज कर यह कामना करती हैं कि वह आने वाले समय में भी इसी तरह महिलाओं के हित में कदम उठाते रहें। मोदी जी ने महिलाओं के कल्याण के लिए जितनी योजनाएं संचालित की हैं उतनी आजादी के बाद दशकों तक देश पर शासन करने वाली व्यवस्था ने कुल मिलाकर भी नहीं की। मोदी जी ने जब से देश की शासन व्यवस्था संभाली है तब से भारत की महिलाओं का सम्मान बढा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश ने ऐतिहासिक प्रगति की है। भारत की अर्थव्यवस्था में नारी शक्ति बेहतर योगदान दे रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के लिए प्राथमिकता न दी हो। आज भारत की महिलाएं देश की रक्षा में भागीदारी कर रही हैं तो यह मोदी जी के प्रयासों का परिणाम है। मोदी जी ने देश की गरीब महिलाओं को धुंआ रहित चूल्हे का उपयोग करने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन दिए हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी गरीब बहनें भी अब गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रही हैं। महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए मोदी जी सदैव तत्पर रहे हैं और इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राखी के त्योहार पर गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती से महिलाएं काफी खुश हैं।

*मोदी जी ने दी बहनों को बड़ी सौगात*

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मोदी जी ने राखी के त्योहार पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की बहनों बेटियों माताओं को यह उपहार दिया है। मोदी जी देश की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कमजोर आय वर्ग के परिवारों की महिलाओं को राहत देने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ ही सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी पहले से ही दे रखी है। इस राखी पर उज्ज्वला योजना के छत्तीसगढ़ के लाभार्थी 34 लाख परिवारों के साथ ही सभी रसोई गैस उपभोक्ता परिवारों को एकमुश्त बड़ी राहत दी गई है।

Post navigation

Previous 1 व 2 सितंबर को रायपुर में रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह
Next खेल दिवस पर जेएसपी फाउंडेशन ने दी अत्याधुनिक स्टेडियम की सौगात

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.