Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • डीएपी खाद की सब्सिडी बढ़ाने सहित किसानों के हित में लिए गए मोदी-सरकार के निर्णय क्रांतिकारी : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डीएपी खाद की सब्सिडी बढ़ाने सहित किसानों के हित में लिए गए मोदी-सरकार के निर्णय क्रांतिकारी : भाजपा

Abhinesh Pandey January 2, 2025

 

*प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त कर कहा : इन निर्णयों का सीधा लाभ लघु एवं सीमांत किसानों को प्राप्त होगा*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों की ओर से इस बात के लिए आभार व्यक्त किया है कि अंग्रेजी नव वर्ष के पहले ही दिन कैबिनेट बैठक कर केंद्र सरकार ने किसान हितैषी अनेक निर्णय लिए हैं। श्री शर्मा ने डीएपी खाद की सब्सिडी बढ़ाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवंटन बढ़ाने, फसल बीमा गणना और फसल आकलन के लिए नई तकनीक विकसित करने के लिए अलग प्रावधान करके किसानों के हित में लिए गए निर्णयों को क्रांतिकारी बताया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 2025 की पहली कैबिनेट मीटिंग में सबसे पहले वैश्विक प्रभाव के चलते डीएपी के बढ़ते दाम पर लगाम लगाने के लिए 3,850 करोड़ रुपए का बजट में अतिरिक्त प्रावधान किया है। इसके चलते 50 किलो डीएपी खाद की बोरी अभी भी देश के किसानों को 1,350 रुपए में ही मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा इस बढ़ोतरी से डीएपी में सब्सिडी 69,850 करोड़ रुपए हो गयी है। यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अपील की है कि डीएपी खाद, या फिर किसी भी खाद की कालाबाजारी होती है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। श्री शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा का आवंटन बढ़ाकर 69,515 करोड़ कर दिया है। इसके अतिरिक्त फसल बीमा गणना के लिए और फसल आकलन के लिए नई तकनीक विकसित करने के लिए 825 करोड रुपए एक अलग प्रावधान किया है। इससे नई तकनीक विकसित होगी और फसल बीमा में फसल आकलन में पारदर्शिता आएगी जो किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री फसल बीमा से देश के लघु एवं सीमांत किसान लवभंवित हुए हैं, इस बढ़ोतरी लघु सीमांत किसानों को अधिकतम बीमा का लाभ प्राप्त होगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रकार अन्नदाता किसानों के कल्याण और खुशहाली के लिए अनेक निर्णय लेकर मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि केंद्र की मोदी सरकार किसान के हित के लिए सदैव तैयार और तत्पर है। भाजपा छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा और सभी कार्यकर्ता और प्रदेश के किसान इस कार्य के लिए मोदी सरकार के धन्यवाद देते हुए आभार माना है।

———————

Post navigation

Previous नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति, अधिसूचना जारी
Next मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा

Related Stories

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर में “आधुनिक शिक्षकों के लिए व्यावहारिक एआई उपकरण” विषय पर 7 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल समापन

You may have missed

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.