Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बैंकों की सुविधा और विश्वसनीयता दोनों खत्म करने पर आमादा है मोदी सरकार : वर्मा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बैंकों की सुविधा और विश्वसनीयता दोनों खत्म करने पर आमादा है मोदी सरकार : वर्मा 

Abhinesh Pandey September 4, 2023

 

*चेक बुक, एसएमएस चार्ज, कैश ट्रांजेक्शन, चेक क्लियरेंस, कार्ड रिपलेशमेंट, न्यूनतम बैलेंस, आईएमपीएस सब कुछ महंगे*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*एक तरफ बैंको में जमा पर मिलने वाले ब्याज में कटौती, दूसरी तरफ हर तरह की सेवाओं पर चार्ज लगातार बढ़ा रहे*

रायपुर/04 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार के संरक्षण में जहां एक तरफ बैंक फ्रॉड की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी है, धोखाधड़ी करने वाले और भगोड़ों को भाजपाईयों का संरक्षण मिला है जिसका नुकसान आम जनता को भोगना पड़ रहा है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश में बैंकिंग व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा रही है। मोदी सरकार के पूंजीपति मित्र प्रेम के चलते जो लाखों करोड़ों का लोन राइट ऑफ किए जा रहे हैं उसकी भरपाई बैंक बड़ी बेरहमी से आम जनता से कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बैंकों से दी जाने वाली सभी तरह की निःशुल्क सुविधाएं और विश्वसनीयता, मोदी सरकार ने दोनों ही खत्म कर दिया है। पिछले 70 साल में जो सुविधा बैंकों में निःशुल्क हुआ करती थी अब सभी तरह की सेवाओं के लिए मोदी सरकार में अतिरिक्त पैसे चाहिए। पता भी नहीं चलता कि कब-कब, किस बात के लिए खातों से पैसे काट लिए। इतिहास में मोदी सरकार से पहले कभी भी चेक क्लीयरेंस का पैसा नहीं लगता था, लेकिन अब उसके भी पैसे वसूल रहे। अपने ही खातों में पैसा जमा करने और निकालने के भी एक्स्ट्रा फीस वसूले जा रहे हैं। मोदी सरकार से पहले चेक बुक फ्री हुआ करते थे, अब हर बार उसके पैसे वसूल रहे। एसएमएस चार्ज 2 रूपए, 3 रूपए से बढ़कर सीधा 25 से 50 रूपए प्रति खाता। स्टेटमेंट का भी पैसा चाहिए, न्यूनतम बैलेंस के नाम पर सैंकड़ों रूपए वसूल रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ जहां खातेदारों के द्वारा बैंकों में जमा रकम पर ब्याज घटा दी गई है। एफडी, रिकरिंग और बचत खाते सभी में ब्याज दर घटकर लगभग आधा रह गया है। आम जनता की जेब में डकैती और खुलेआम लूट का कोई अवसर मोदी सरकार नहीं छोड़ रही है। बैंक फ्रॉड करके देश छोड़कर भागने वाले भगोड़ों को मोदी सरकार से सरंक्षण सर्वविदित है। भगोड़े ललित मोदी को इंटरपोल से जारी रेड कॉर्नर नोटिस मोदी सरकार के संरक्षण में निरस्त किए गए। एंटीगुआ में नागरिकता के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने ही एनओसी जारी किया। 18 लाख करोड़ से अधिक की राशि मोदी के चंद पूंजीपति मित्रों का राइट ऑफ किए गए जिसकी कीमत आम जनता को चुकानी पड़ रही है। दरअसल मोदी सरकार बैंकों की विश्वसनियता और आमजनता की सुविधा खत्म करके निजीकरण का षड़यंत्र रच रही है।

 

Post navigation

Previous कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान के ट्रेलर से प्रदेश की जनता को पूरी पिक्चर का क्लाइमेक्स ही समझ आ गया : भाजपा
Next रायपुर पुलिस की जारी है चेकिंग अभियान

Related Stories

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

You may have missed

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.