Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

Abhinesh Pandey August 20, 2026

*जमीनी स्तर पर तैयारियों को परखा गया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों ने लिया हिस्सा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने और त्वरित, प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यभर में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल एक्सरसाइज आयोजित की गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला प्रशासन के नेतृत्व में यह अभ्यास संपन्न हुआ। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरी गतिविधि की निगरानी की गई।

*विभिन्न विभागों और सुरक्षा बलों का दिखा तालमेल*

मॉक ड्रिल के दौरान बाक़ायदे बाढ़ की अलग-अलग संभावित परिस्थितियां निर्मित की गईं। इसमें एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), सेना, पुलिस, होमगार्ड, नगर सेना और अग्निशमन सेवाओं के अलावा राजस्व, जल संसाधन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पशुपालन और दूरसंचार विभागों के बीच सूचना के आदान-प्रदान और समन्वय की गति को परखा गया।

*पूर्व चेतावनी से लेकर राहत शिविरों तक की कार्यप्रणाली का अभ्यास*

इस अभ्यास में बाढ़ की पूर्व चेतावनी जारी करने, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत शिविरों के संचालन, बचाव नौकाओं व संसाधनों की तैनाती और मेडिकल टीमों की व्यवस्था का पूरा रिहर्सल किया गया। जिला स्तर पर त्वरित निर्णय लेने और मैदानी अमले की प्रतिक्रिया क्षमता की समीक्षा की गई।

*गैप्स को पहचानकर दूर करने पर जोर*

आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (छक्ड।) के अधिकारियों ने रायपुर जिले में अभ्यास का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय किसी भी स्तर पर सामने आने वाले अंतर (गैप्स)कृजैसे सूचना में देरी या संसाधनों की कमीकृको समय रहते पहचानकर दूर करना है।

राज्य स्तरीय इस टेबल-टॉप और व्यावहारिक मॉक ड्रिल में एनडीएमए नई दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार श्री रविंद्र गुरुंग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के डॉ. जीवन कुमार, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव श्री गजेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न अंतर-विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

Post navigation

Previous धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Next मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

Related Stories

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

August 20, 2026
धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी

August 20, 2026
माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

August 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
  • सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

You may have missed

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

August 20, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

August 20, 2026
धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी

August 20, 2026
माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

August 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.