Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महापौर मीनल चौबे की माँग पर मंत्री केदार कश्यप ने गौवंश की सुरक्षा एवं शेड निर्माण हेतु तत्काल 25 लाख की राशि स्वीकृत प्रदान की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे की माँग पर मंत्री केदार कश्यप ने गौवंश की सुरक्षा एवं शेड निर्माण हेतु तत्काल 25 लाख की राशि स्वीकृत प्रदान की

Abhinesh Pandey September 17, 2026

*महापौर मीनल चौबे की माँग पर रायपुर जिला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने रायपुर नगर निगम के फुण्डहर गौधाम में गौवंश की सुरक्षा रख रखाव एवं शेड निर्माण हेतु तत्काल 25 लाख रू. की राशि स्वीकृत की.*

*महापौर मीनल ने फुण्डहर गौधाम की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने कड़े निर्देश दिये थे, महापौर के निर्देश पर अस्थायी व्यवस्था हेतु तत्काल तालपत्री लगवायी गयी, अब स्थायी व्यवस्था शीघ्र की जायेगी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे की मांग पर रायपुर जिला प्रभारी मंत्री प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन परिवहन, सहकारिता संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने रायपुर नगर पालिक निगम के जोन कमांक 9 अंतर्गत फुण्डहर गौधाम में गौवंश की सुरक्षा रखरखाव और शेड के शीघ्र निर्माण हेतु रायपुर नगर निगम के लिए तत्काल 25 लाख का स्वेच्छानुदान स्वीकृत किया है। इस पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप को रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत दिनों रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जनप्रतिनिधि पार्षदों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत फुण्डहर गौधाम क्षेत्र की व्यवस्था का वहां पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था एवं अव्यवस्था को दूर कर गौवंश की सुरक्षा रखरखाव और आवश्यक प्रबंधन तत्काल अस्थायी रूप से करवाने के कडे निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये थे। महापौर के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के फुण्डहर गौधाम में तत्काल अस्थायी प्रबंधन के रूप में गौवंश की सुरक्षा एवं रखरखाव हेतु गौधाम क्षेत्र में तालपत्री की व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर की गई।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस संबंध में रायपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप से मिलकर उनसे रायपुर नगर निगम क्षेत्र के गौधामो में गौवंश की सुरक्षा रखरखाव एवं शेड निर्माण स्थायी रूप से करने आवश्यक राशि स्वीकृत करने की मांग पत्र लिखकर की एवं उन्हें मांगपत्र दिया।

महापौर की मांग पर तत्काल रायपुर जिला प्रभारी मंत्री ने इस हेतु रायपुर नगर निगम को 25 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे अब नगर निगम क्षेत्र में गौधामो में गौवंश की सुरक्षा रखरखाव एवं शेड निर्माण स्थायी रूप से करने नियमानुसार प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जायेगी।

 

Post navigation

Previous एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, सामान्य प्रसव से जन्मे तीन बेटे
Next श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.