Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मेधावी छात्र-छात्राओं ने रायपुर उत्तर का बढ़ाया मान – पुरन्दर मिश्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मेधावी छात्र-छात्राओं ने रायपुर उत्तर का बढ़ाया मान – पुरन्दर मिश्रा

Abhinesh Pandey May 10, 2025

 

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा की मेहनत रंग लाई है। विधायक मिश्रा ने सितंबर 2024 से छात्रों की बेहतर शिक्षा और दीक्षा के लिए मुहिम शुरू की थी। छात्रों के लिए माता-पिता को पत्र भेजकर परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया था जो हालही में जारी किए गए नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है। बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में उत्तर विधानसभा के 5 छात्रों ने शामिल होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि उनके प्रयास का ही ये सफल परिणाम है कि अब उत्तर विधानसभा से अब शिक्षा के लिए प्रश्न कोई नहीं करेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में शामिल 5 छात्रों ने ये साबित कर दिया है। 7 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया । हमें बोर्ड परीक्षाओं में उत्तर विधानसभा के छात्र-छात्राओं की सूची

देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। रायपुर उत्तर विधानसभा सचमुच प्रतिभाओं की खान है,जिन्होंने हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विधायक मिश्रा ने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 12वीं से रूचि कल्याणी, कृष्ण कुमार

पंजवानी और कुमारी भूमिका देवांगन ने जो शानदार प्रतिशत प्राप्त किए हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रमाण है। विवेक कान्वेंट स्कूल

स्टेशन रोड की रूचि कल्याणी और आदर्श विद्यालय देवेन्द्र नगर के कृष्ण कुमार पंजवानी दोनों ने 96% प्रतिशत प्राप्त कर अपनी-अपनी संस्थाओं और क्षेत्र का नाम

रोशन किया है।

इसी प्रकार, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल फाफाडीह की भूमिका देवांगन ने 95.8 प्रतिशत अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन विद्यार्थियों की सफलता निश्चित रूप से अन्य छात्र छात्राओ के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। हाई स्कूल कक्षा 10वीं में कुमारी के बी साई संजना और कुमारी योगिता वर्मा ने

भी अद्वितीय प्रदर्शन किया है। शिशु निकेतन स्कूल WRS कॉलोनी की कुमारी के बी साई संजना ने 98.33% प्रतिशत प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे रायपुर जिले में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त किए हैं, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इसी तरहबशहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल फाफाडीह की योगिता वर्मा ने भी 97. 83% प्रतिशत प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है कि रायपुर उत्तर विधानसभा के इन पांचों छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उदाहरण है।

विधायक मिश्रा ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सच्ची लगन

और मेहनत की जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही मैं उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई देना चाहता हूँ, जिनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने इन विद्यार्थियों नें सफलता की इस ऊंचाईयों प्राप्त किया ।

Post navigation

Previous ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next आईएलएस हॉस्पिटल्स अब रायपुर में – छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया अध्याय

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.