Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

Abhinesh Pandey July 31, 2023

छत्तीसगढ़ी भाषा में प्राध्यापक भर्ती की घोषणा पर व्यक्त किया आभार

मुख्यमंत्री ने ‘सुमिरँव छत्तीसगढ़’ गीत-संग्रह का विमोचन किया

रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति (एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन) के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ी भाषा के छात्रों के लिए प्राध्यापक पद पर भर्ती किये जाने की घोषणा के लिए प्रतीक चिन्ह, गमछा, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन  के अध्यक्ष श्री ऋतुराज साहू, श्रीमती अंजनी चन्द्रवंशी, श्री संजीव साहू एवँ सदस्यगण उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ी साहित्यकार श्री दुर्गा प्रसाद पारकर की रचनाओं के संग्रह पर आधारित गीत-संग्रह ‘सुमिरँव छत्तीसगढ़’ का भी विमोचन किया। श्री पारकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस गीत संग्रह के गीतों को पद्मश्री महेंद्र कपूर, ममता चन्द्राकर जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपनी आवाज दी है। उनकी रचनाएँ ‘बहु हाथ के पानी’ और ‘सुदामा के चाउर’ हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग और रविशंकर विश्वविद्यालय के एमए छत्तीसगढ़ी के पाठ्यक्रमों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस गीत संग्रह के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल से रायपुर संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात के दौरान एम. ए. छत्तीसगढ़ी विषय में स्नातकोत्तर श्रीमती अंजनी चंद्रवंशी ने छत्तीसगढ़ी भाषा के प्राध्यापक हेतु भर्ती लिये जाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा के प्राध्यापक के लिए भर्ती की घोषणा की थी। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजने वाले एवं छत्तीसगढ़ी राजभाषा के हितैषी हैं।

Post navigation

Previous क्रेडाई व रेरा के संयुक्त सेमीनार में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
Next 9 अगस्त (1994) UNO द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न कर्यक्रम 

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.