रायपुर।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि साथी परियोजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जानकारी रायपुर संभाग के समस्त उद्यमियों एवं व्यवसायियों तक पहुंचाने के लिये शुक्रवार, दिनांक
22 दिसम्बर 2023 को शाम 4 बजे चेम्बर भवन, चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आयोजित की गई है।
Advertisement
समस्त चेम्बर पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारी तथा उद्योगपति बंधुओं से अपील है कि वे उक्त बैठक में समय पर उपस्थित होकर इस योजना की जानकारी का लाभ उठावें।


