Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जनसहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनायेंगे.-मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनसहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनायेंगे.-मीनल चौबे

Abhinesh Pandey February 6, 2026

*जनता के सेवक हैं सेवक बन कर जनता से संवाद करे*

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के लिए स्वास्थ्य विभाग की बैठक*

 

*सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य करें, ताकि स्वच्छता एक जनआंदोलन का रूप ले सके- महापौर मीनल चौबे*

 

*स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है- आयुक्त*

 

रायपुर -जनता के सेवक हैँ सेवक बनकर जनता से संवाद करें, जनसहयोग से शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाएंगे, महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज रायपुर नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में उक्ताशय के विचार रखे.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की प्रभावी तैयारियों को लेकर आज रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा नवीन संकेतकों एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर आधारित एक समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री विश्वदीप ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम का समस्त मैदानी अमला शहर के सभी जोनों में स्वच्छता स्तर, दर्शनीय स्वच्छता तथा जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए कार्य करे। विशेष रूप से लक्षित स्कूलों में स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित करने एवं प्रत्येक वार्ड में वार्ड स्तरीय स्वच्छता चैम्पियन तैयार कर नागरिकों को स्वच्छ आदतों के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया।

*महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा– संस्कार स्वच्छता, स्वभाव स्वच्छता*

“जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें।

जनता के सेवक हैँ, सेवक बनकर जनता से संवाद करें, जनसहयोग से शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे. साथ ही नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य किया जाए, ताकि स्वच्छता एक जनआंदोलन का रूप ले सके। सभी मिलकर एकजुट प्रयास करें, जिससे रायपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में अधिकतम अंक प्राप्त कर अन्य शहरों की तुलना में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके।” नागरिको की शिकायत पर विशेष ध्यान देवें, शिकायतों का निराकरण समय से किया जावे, ताकि स्वच्छता में सभी के सहयोग से हम आगे आएं।

वार्ड स्तरीय सौंदर्यीकरण हेतु विशेष प्रावधान स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर को और अधिक सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से – प्रत्येक वार्ड में बैकलेन पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, नारे लेखन एवं स्वच्छता संदेशों के लिए ₹4 लाख प्रति वार्ड की राशि स्वीकृत की गई है।

*आयुक्त श्री विश्वदीप के महत्वपूर्ण निर्देश:-*

अप्रैल 2026 से देश भर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए नियम लागू होंगे, जो नागरिकों, संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ साथ नगर निकायों पर भी समान रूप से लागू होंगे। नियमों का पालन न करने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों को केवल डिफाल्टर नहीं, बल्कि “पोल्लुटर (प्रदूषणकर्ता)” माना जाएगा।

ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे एवं उद्यानों में लगे पौधों को नियमित रूप से पानी देने के निर्देश, 120 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्ण प्रतिबंध एवं उल्लंघन पर तत्काल अर्थदंड, स्ट्रीट वेंडर्स/ठेला व्यवसायियों द्वारा शाम के समय विशेष रूप से स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश, कचरा संग्रहण वाहनों को शाम के समय भी नियमित रूप से संचालित करने के आदेश दिया गया।

नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता से लेकर कार्रवाई तक रायपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप सहित अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, स्वच्छ भारत मिशन (SBM) मुख्यालय के कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु, समस्त जोन कमिश्नरों, जोनों के कार्यपालन अभियंताओं सहायक अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, पब्लिक/कम्युनिटी टॉयलेट संचालन से जुड़े प्रतिनिधि, डोर टू डोर कचरा संग्रहण से संबंधित एजेंसी तथा विभिन्न स्वच्छता से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारीगणों, कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous नगर निगम रायपुर ने जोन 9 क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग क्षेत्र में लगाया बोर्ड
Next कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.