Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर के विकास में महापौर एजाज ढेबर सबसे बड़ा रोड़ा थे- मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के विकास में महापौर एजाज ढेबर सबसे बड़ा रोड़ा थे- मीनल चौबे

Abhinesh Pandey January 5, 2025

 

*कांग्रेस में अगर हिम्मत है तो रायपुर नगर निगम का अगला चुनाव एज़ाज़ ढेबर के कार्यो पर लड़ कर दिखाए-भाजपा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*महापौर एज़ाज़ ढेबर का कार्यकाल झूठ से शुरू और झूठ से अंत* 

 

 *अव्यवस्थित शहर, जनता परेशान यही है महापौर की पहचान – निगम नेता प्रतिपक्ष*

 

रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि नगर निगम का मूल कार्य जनता को व्यवस्थित शहर, पानी, सफाई और बिजली देना होता है। महापौर इन सभी क्षेत्रों में नाकाम रहे। शहर में ना तो विकास हुआ और ना ही जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल पायी 2019-20 से लेकर 2023-24 तक केंद्र सरकार के द्वारा 1254 करोड़ 36 लाख 44 हजार रुपए नगर निगम को मिले। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सफाई के लिए 74 करोड़ 60 लख रुपए मिले। पैसों का सही प्रबंधन करने में महापौर नाकामयाब रहे। परिणाम स्वरूप जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ा करोड़ों रुपए पेयजल योजना के लिए दिए गए जनता पेयजल के लिए तरसते रहे।

उन्होंने कहा महापौर एजाज ढेबर का पांच वर्ष का कार्यकाल अत्यंत निराशाजनक रहा। और वह फिसड्डी महापौर साबित हुए। राजधानी के अनुरूप विकास कार्य शुन्य हुए। रायपुर शहर की जनता को एक भी सौगात वे नहीं दे पाए। पांच वर्ष का कार्यकाल उनको मिला जिसमें वे अपनी एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकते। बार-बार बूढ़ा तालाब सौन्दर्याकरण की वे बात करते हैं। वहां प्रवेश द्वार से लेकर फव्वारे तक सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। करोड़ों रुपए के फव्वारे जनता देखने को तरस गई, प्रारंभ से ही फव्वारे बंद रहे, करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये।

गोल बाजार के नाम पर व्यवसाईयों को सब्जबाग दिखाए गए मगर योजना को फलीभूत करने में नाकाम रहे। करोड़ों रुपए जवाहर बाजार में खर्च किया गया और आज भी व्यवसायी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं । मल्टीलेवल पार्किंग की दुर्दशा ही गई है। शहर में उद्यानों का व्यवसायीकरण कर दिया गया। यूथ हब के नाम पर नौजवानों से धोखा किया गया। शहर में बिना टेंडर के काम करवाए गए। डिवाइडर घोटाला इसका उदाहरण है। जनता की गाड़ी कमाई से जनता के लिए बनाए गए भवन को निजी संस्था को हस्तांतरित कर दिया गया और हस्तांतरण के पश्चात करोड़ों रुपए के ऐसो आराम का सामान निगम के कोष से लगवाए गए। बिना किसी प्लानिंग के मावली माता मंदिर का निर्माण की घोषणा की और जनता को धोखा दिया। सफाई कर्मचारियों को रोजाना नाश्ता वितरण की झूठी बातें कही। रायपुर में मिनी मेट्रो ट्रेन की झूठी बातें कहीं।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों रुपए केंद्र सरकार ने दिए मगर राज्यांश नहीं मिलने के कारण गरीबों को मकान नहीं मिल पाया।

देश के गिने-चुने शहरों में दो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चलते थे महापौर एजाज ढेबर की नाकामियों के कारण नया रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट रायपुर से छिन गया।

कुल मिलाकर महापौर का कार्यकाल झूठ से आरंभ होकर झूठ में ही समाप्त हो गया। ना तो वह विकास कर पाए और ना ही जनता को सफाई, बिजली, पानी दे पाए।

नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने चुनौती देते हुए कहा कि आगामी निगम चुनाव में अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अगला नगर निगम चुनाव वर्तमान महापौर के कार्यों के आधार पर लड़कर दिखाएं।

Post navigation

Previous निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर 5 व 6 जनवरी 2025 को सुयश हॉस्पिटल, रायपुर मे 
Next छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक ऐसा फिल्म जिसके कमाई के पैसे से खुलेगा हॉस्पिटल

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.