Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हज 2026 के लिये राज्य के हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण पूर्ण-मिर्ज़ा एजाज बेग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज 2026 के लिये राज्य के हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण पूर्ण-मिर्ज़ा एजाज बेग

Abhinesh Pandey March 6, 2026

रायपुर 06 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, हज 2026 की तैय्यारियां ज़ोरो पर है। श्री बेग ने कहा कि, हज 2026 हेतु सउदी हुकुमत के द्वारा अनिवार्य किये गये स्वास्थ्य मापदंडो के लिये स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार, राज्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दिनांक 09 फरवरी 2026 से राज्य के 29 जिला चिकित्सालयों में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण उनके गृह जिले में ही उपलब्ध कराई गई जिससे हज यात्रियों को काफी सहुलियत हुई व हज यात्रियों ने इस व्यवस्था के लिये आभार व्यक्त किया। रमज़ान माह को दृष्टीगत रखते हुए हाजियों के लिये रोज़ा खोलने के उपरांत टीकाकरण की व्यवस्था भी कराई गई।

उन्होने बताया कि, हज 2026 हेतु राज्य गठन उपरांत से अब तक की सर्वाधिक संख्या में राज्य के 29 जिलों से कुल 815 हज यात्रियों का प्रस्थान प्रस्तावित है, जिसमें 417 पुरूष तथा 398 महिलाये शामिल होगी। राज्य के हज यात्रियों द्वारा चुने गये विकल्प अनुसार मुम्बई ईम्बारकेशन प्वाइंट से 453, नागपुर से 290, दिल्ली से 14, अहमदाबाद से 02, बैंगलोर से 06, हैदराबाद से 42, जयपुर से 01, लखनउ से 05 एवं कोलकाता से 02 हाजी दिनांक 18/04/2026 से दिनांक 20/05/2026 तक हज यात्रा के लिये प्रस्थान करेगे एवं हज यात्रा उपरांत दिनांक 02/06/2026 से दिनांक 30/06/2026 तक उनकी स्वदेश वापसी होगी। हज 2026 हेतु प्रारंभ की गई नई सुविधा शार्टहज में कुल 99 एवं नाॅर्मल हज में 716 हाजी हज यात्रा पूर्ण करेंगे। राज्य के समस्त 815 हाजियों को फ्लाईट का अलाॅटमेंट पूर्ण किया जा चुका है। रमज़ान माह के तुरंत बाद हाजियों को हजयात्रा का प्रशिक्षण दिया जावेगा।*

Post navigation

Previous सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के लिए 33.08 करोड़ मंजूर, 26.2 किमी सड़क बनेगी

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.