Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे इज़राइल दौरे पर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे इज़राइल दौरे पर

Abhinesh Pandey July 15, 2025

रायपुर, 15 जुलाई 2025 – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एक महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरे पर इज़राइल रवाना हुई हैं। यह दौरा शहरी विकास, जल प्रबंधन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में इज़राइल की आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का अध्ययन करने के उद्देश्य से किया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

महापौर श्रीमती चौबे “Muni World 2025 International Conference and Expo” में भारत के महापौरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल होंगी, जहाँ विश्वभर के नगर प्रशासक, नीति-निर्माता एवं शहरी विशेषज्ञ नगरीय जीवन की चुनौतियों, नवाचारों और समाधानों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

यह यात्रा इज़राइल की मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर्स द्वारा आमंत्रित की गई है, और संपूर्ण यात्रा व्यय इज़राइल सरकार द्वारा वहन किया गया है, जो भारत-इज़राइल के बीच मजबूत होते कूटनीतिक और शहरी सहयोग का प्रतीक है।

यात्रा से पूर्व नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सचिव श्री अरुण कुमार चटर्जी से रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शिष्टाचार भेंट की, जिसमें उन्हें इज़राइल में प्रस्तावित कार्यक्रमों, तकनीकी विषयों एवं शहरी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इज़राइल पहुंचने पर महापौर मीनल चौबे की मुलाकात इज़राइल में भारत के राजदूत श्री जे. पी. सिंह से हुई। चर्चा के दौरान राजदूत श्री सिंह ने भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया। उन्होंने भारत-इज़राइल संबंधों की मजबूती, आपसी सहयोग की संभावनाओं और द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते आयामों पर भी विस्तार से बात की।

यह अंतरराष्ट्रीय दौरा रायपुर नगर निगम के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे नगर प्रशासन को शहरी प्रबंधन, तकनीकी नवाचार और वैश्विक अनुभवों का लाभ मिलेगा। यह दौरा नगरीय योजनाओं में दीर्घकालिक दृष्टिकोण और गुणवत्ता सुधार की दिशा में प्रेरणा प्रदान करेगा।

Tags: Muni World 2025 International Conference and Expo महापौर श्रीमती चौबे "Muni World 2025 International Conference and Expo"

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में जुडेक्स 3.0 की दमदार शुरुआत वर्चुअल राउंड से; ऑन-कैंपस मुकाबलों का इंतज़ार
Next स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार, 1 अगस्त से होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

Related Stories

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 13, 2026
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

August 13, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

August 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
  • Google Boy रुद्र शर्मा ने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण; बच्चों को दिए डिजिटल डिटॉक्स के टिप्स

You may have missed

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 13, 2026
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

August 13, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

August 13, 2026
तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़

August 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.