Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सफ़ाई को लेकर महापौर मीनल सख़्त…सफाई नहीं तो भुगतान नहीं 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफ़ाई को लेकर महापौर मीनल सख़्त…सफाई नहीं तो भुगतान नहीं 

Abhinesh Pandey November 4, 2025

 

*शहर में सफ़ाई नहीं है तो भुगतान की फाइल आगे कैसे बढ़ जाती है…ये गंभीर विषय*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*0 सफाई व्यवस्था सुधारने ज़िम्मेदार अधिकारी सतर्कता से करें मॉनिटरिंग, अन्यथा जवाबदेही तय कर सीधे कार्यवाही होगी – महापौर 0*

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था राजधानी शहर के अनुरूप सुधारने के संबंध में बैठक लेकर सख्त निर्देश दिये है। महापौर ने निर्देशित किया है कि सफाई नही तो भुगतान नहीं । महापौर ने सभी सफाई ठेकेदारो को दो-टूक कहा है कि शहर की सफ़ाई का ठेका लिये हो तो शहर को साफ रखें अन्यथा भुगतान नहीं होगा..

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित अपर आयुक्त श्री पंकज के शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में वार्डो में अनुबंधित सफाई ठेकेदारो की बैठक लेकर रायपुर शहर की वर्तमान सफाई व्यवस्था को सुधारने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को ठेका सफाई कार्यो की सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग अच्छी तरह करते हुए सफाई व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता बनाकर सुनिश्चित करने के कडे निर्देश दिये है। सफाई कार्य में लापरवाही व हीला हवाला मिलने पर जवाबदेही तय कर सीधे संबंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर नियमानुसार कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी है।

महापौर ने अपर आयुक्त वित्त को सफाई कार्य के भौतिक सत्यापन के पश्चात ही सफाई ठेकेदारो के देयको का भुगतान हेतु आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही करने निर्देशित किया है। महापौर ने शहर की व्यवस्था सुधारने सफाई नही तो भुगतान नहीं की नीति पर कार्य कडाई से करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। महापौर ने कहा कि रायपुर शहर की सफाई राजधानी शहर के अनुरूप होनी चाहिए एवं इसमें जनअपेक्षित सुधार परिलक्षित होना चाहिए। सफाई कार्य में लापरवाही पाये जाने पर जवाबदेही तय कर संबंधित पर नियमानुसार कडी कार्यवाही की जाये।

Post navigation

Previous Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief Over Train Accident Near Bilaspur
Next फ़ोटो और व्यावसायिक मुद्रण के क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार के लिये आर्यश प्रिंटिंग प्रेस ने छत्तीसगढ़ में पहली एचपी इंडिगो डिजिटल प्रेस स्थापित की

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.