Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महापौर मीनल ने गर्मी में सुगम जलापूर्ति हेतु पुख्ता तैयारी को लेकर सभी जोन कमिश्नरों को दिए सख्त निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महापौर मीनल ने गर्मी में सुगम जलापूर्ति हेतु पुख्ता तैयारी को लेकर सभी जोन कमिश्नरों को दिए सख्त निर्देश

Abhinesh Pandey March 6, 2026

*सभी जोन कमिश्नर प्रतिदिन वार्डों में जलापूर्ति का नियमित निरीक्षण करें*

*जनता को पेयजल उपलब्ध कराना निगम की ज़िम्मेदारी*

*सभी अधिकारी पेयजल की समस्या को गंभीरता से ले.*

*आयुक्त ने शहर के सभी जलागारों की मैकेनिकल सफाई अभियानपूर्वक शीघ्र करवाने के दिए निर्देश*

*गर्मी में निगम क्षेत्र के वार्डों में लोगों को सुगम जलआपूर्ति का दायित्व अच्छी तरह निर्वहन करें*

 

रायपुर -महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि पेयजल उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी h. सभी अधिकारी पेयजल की समस्या को गंभीरता से लें. सभी जोन कमिश्नर प्रतिदिन वार्डों में जलापूर्ति का नियमित निरीक्षण करें.

आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित गर्मी में राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में नागरिकों को सुगम जलापूर्ति की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को अपनी टीम के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों के साथ जोन अंतर्गत वार्डों का गर्मी में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पुख्ता करने नियमित निरीक्षण कर जल आपूर्ति के समय टेल एंड तक नागरिकों को सुगम जलापूर्ति किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.

महापौर ने कहा कि जोन कमिश्नर वार्डों में जलसमस्या होने पर जोन से उसका सम्बंधित स्पाट पर तत्काल कार्यवाही कर समुचित निराकरण करेंगे औऱ इसमें जोन के स्तर पर तकनीकी समस्या निदान में आने पर इसकी तत्काल जानकारी नगर निगम मुख्यालय जल बोर्ड के अभियंताओं को देकर उनसे सम्बंधित क्षेत्र की जलसमस्या का वहाँ त्वरित निदान करवाएंगे. जोन कमिश्नर वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर अभी से जलसमस्या के संभावित क्षेत्रों में जलसमस्या निदान करवा लेंगे, ताकि गर्मी में नागरिकों को पानी को लेकर इधर – उधर ना भटकना पड़े.महापौर ने गर्मी में पेयजल वितरण का अपव्यय पर कारगर अंकुश लगाने कड़े निर्देश दिये.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों को अवैध नल कनेक्शनों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही कर उन्हें करारोपण में सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैँ. महापौर ने पार्षदों से समन्वय बनाकर वार्डों में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार विभिन्न पॉइंट्स की सूची तैयार करते हुए पेयजल टैंकरों से पेयजल आपूर्ति जलसंकट ग्रस्त क्षेत्रों में करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए हैँ.

आयुक्त श्री विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को गर्मी में रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों में सुगम पेयजल आपूर्ति की पुख्ता तैयारी कर अपना प्रशासनिक कार्य दायित्व निर्वहन अच्छी तरह करने निर्देशित किया है. उन्होंने कहा कि गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति के कार्य में लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर सम्बंधित अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. नागरिकों को गर्मी में निगम क्षेत्र में पेयजल को लेकर कोई बड़ी समस्या ना होने पाए, यह प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण जल आपूर्ति के समय अपनी टीम सहित करके सभी जोन कमिश्नर सुनिश्चित करें. पेयजल की गर्मी में सतत मॉनिटरिंग करते हुए सुगम आपूर्ति औऱ शत – प्रतिशत राजस्व वसूली के कार्य को सभी जोन कमिश्नर औऱ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर अपना प्रशासनिक कार्य दायित्व अच्छी तरह से निर्वहन करें.

आयुक्त ने शहर में स्थित सभी 45 जलागारों की मैकेनिकल सफाई अभियान चलाकर शीघ्र करने के निर्देश फिल्टरप्लांट के सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ. बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर सहित सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता की उपस्थिति रही.

Post navigation

Previous पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के लिए 33.08 करोड़ मंजूर, 26.2 किमी सड़क बनेगी
Next रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने मेकाहारा अस्पताल पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.