Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजधानी शहर रायपुर में जल भराव की समस्या दूर करने महापौर मीनल चौबे की अभिनव पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजधानी शहर रायपुर में जल भराव की समस्या दूर करने महापौर मीनल चौबे की अभिनव पहल

Abhinesh Pandey July 29, 2025

 

*0पूर्व महापौरो, पूर्व सभापतियों को निगम में आमंत्रित कर समाधान हेतु चर्चा कर उनसे लिए सुझाव0*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*0शहर में जल भराव दूर करने ठोस योजना बनाकर कार्य हो महापौर मीनल चौबे0*

*0जलभराव की समस्या दूर करने तात्कालीक समाधान हेतु कार्यवाही आयुक्त श्री विश्वदीप0*

*0पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक, श्री प्रमोद दुबे, श्री एजाज देबर, पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी ने दिये सुझाव0*

 

रायपुर- राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अभिनव पहल की है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौरो और पूर्व सभापतियों को नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में आमंत्रित कर उनसे उनके अनुभव के आधार पर जलभराव की समस्या शहर में दूर करने सुझाव मांगे।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में बैठक हेतु पहुंचने पर पूर्व महापौर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, पूर्व सभापति राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व सभापति राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, श्री एजाज ढेबर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, पूर्व एमआईसी सदस्य श्री राधेश्याम विभार का आत्मीय स्वागत किया। महत्वपूर्ण बैठक में निगम मुख्यालय में सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री दीपक जायसवाल, अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पंकज के. शर्मा, यू.एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यूके, घलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री पी. राजेश नायडू कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, श्री अमित बोस, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान की उपस्थिति रही।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने पूर्व महापौरों और पूर्व सभापतियों से रायपुर शहर में जल भराव की समस्या दूर करने अपने अनुभव के आधार पर सुझाव मांगे। महापौर ने कहा कि रायपुर में जलभराव की समस्या को दूर करने ठोस योजना बनाकर ठोस कार्य किये जाने की आवश्यकता है। ताकि शहर में जलभराव की समस्या का समाधान हो सके और नागरिको को राहत मिल सके। किसी के भी घर में अथवा दुकान में तेज बारिश के दौरान पानी ना घूसे। नगर निगम इसमें सबके साथ मिलकर सहभागी बनकर दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर योजना बनाकर कार्य करने कृत संकल्पित है। योजना बनाने में कुछ समय लग सकता है, किंतु जो कार्य हो वह ठोस हो। महापौर ने पूर्व महापौरों, पूर्व सभापतियों, पूर्व नेता प्रतिपक्ष को सुझाव देने नगर निगम आने एवं सुझाव देने हेतु धन्यवाद दिया व कहा कि दिये गये उनके सुझाव जलभराव की समस्या के निदान हेतु महत्वपूर्ण है।

आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि जोन 4,5,6 आदि के वार्डो का पानी चिंगरी नाला में जाता है। रिंगरोड, व्हीआईपी रोड के जल की निकासी हेतु नगर निगम ने अपने स्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिये है। ताकि नागरिको को राजधानी शहर में जलभराव की समस्या से आगे असुविधा ना होने पाये। इसके लिए जलभराव की समस्या दूर करने तात्कालीक समाधान का कार्य तकनीकी दृष्टि से नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

पूर्व महापौर श्री एजाज ढेबर ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे की पहल को सराहनीय कहा। उन्होने कि अभी अच्छा अवसर है कि योजना तैयार कर कार्य अभी से प्रारंभ करने पर प्रोफेसर कालोनी जैसे क्षेत्र में होने वाले जलभराव की समस्या को तकनीकी तौर पर दूर किया जा सकता है। अरमान नाला क्षेत्र में होने वाला जल भराव भी दूर किया जा सकता है। उन्होंने इस हेतु अपर आयुक्त को जिम्मेदारी देकर पृथक विभाग बनाकर अभी से योजना बनाकर कार्य करने का सुझाव दिया। श्री एजाज ढेबर ने कहा यदि यह कार्य अच्छी तरह होता है तो महापौर श्रीमती मीनल चौबे की पहल एवं कार्य की अवश्य सराहना की जानी चाहिए।

पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे ने शहर के मध्य एवं भीतरी क्षेत्रो में होने वाले जलभराव को दूर कर उसका जल निकास करते हुए चिंगरी नाला तक निकालने की दृष्टि से समाधान हेतु सुझाव दिया।

पूर्व महापौर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि इस हेतु उपायुक्त, जेडएचओ स्तर के अधिकारियों को तब अपने कार्यकाल में उन्होने सफाई की जिम्मेदारी दी थी। जिसे उन्होने पूरी सफाई टीम के साथ निमाया एवं समस्या नियंत्रित रही। इस हेतु रायपुर शहर में जलभराव की समस्या दूर करने टीमें गठित कर कार्य योजना बनाकर किया जाना चाहिए। ताकि आगे शीघ्र समाधान सभी के लिए हो सके।

पूर्व सभापति राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जलभराव के चिन्हित क्षेत्र की ऑनलाईन कार्यवाही अच्छी है किंतु व्यवहारिक स्थिति नालो की क्या है एवं क्या वह निजी भूमि में आ रहे है अथवा शासकीय भूमि है इनकी जानकारी लेकर नालो को व्यवस्थित कर उनसे निकास की बेहत्तर व्यवस्था देने की जवाबदारी पूरी करनी होगी।

पूर्व सभापति राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि अधिकारियों को यह दायित्व समझकर जागरूक रहना होगा कि केवल टेण्डर निकालकर कार्य कोई सा भी पूर्ण नहीं होता। क्षेत्र की जानकारी लेकर आवश्यक उपाय करने होंगे ताकि व्यवहार में जल की निकासी सुगमता से शहर में सभी जगह हो सके। समता कालोनी जैसे पॉश कालोनी क्षेत्र में अभी तक समस्या के समाधान के लिए चल रही कार्यवाही से सजग और जागरूक रहकर जल निकासी प्रबंधन प्रभावी तरीको से आगे आकर करना होगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी ने सुझाव दिया कि पूरे शहर में अभियान चलाकर नालो को अवैध कब्जो से मुक्त करवाना होगा। इसके लिए नियमानुसार नालो का सीमांकन कर आवश्यक कार्यवाही आगे शीघ्र करनी होगी ताकि कब्जो के कारण सकरे हुए नालो के कारण बाधित जल निकासी व्यवस्था शहर में सुगमता से आगे हो सके।

Post navigation

Previous दुर्ग राज यादव ठेठवार समाज एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: भगवान श्री कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति निर्माण पर दुर्ग राज ने दिया आश्वासन
Next बेरोजगार युवाओं की चिंता या पॉलिटिकल स्टंट -अरुण नायर, प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग), AAP छ ग

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.