Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैटस लॉ स्कूल: विधि छात्रों के बीच विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैटस लॉ स्कूल: विधि छात्रों के बीच विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Abhinesh Pandey September 26, 2025

मैटस लॉ स्कूल, मैटस विश्वविद्यालय, आरंग, रायपुर (छ.ग.)

दिनांक: 26 सितम्बर 2025

विवाद प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन

मैटस लॉ स्कूल, मैटस विश्वविद्यालय में दिनांक 26 सितम्बर 2025 को विधि छात्रों के बीच एक विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था –

“मतदान का अधिकार: संवैधानिक अधिकार या मौलिक अधिकार”।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान, न्यायालयों के निर्णयों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना पर आधारित गहन शोध और विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रशांत कुमार, विभागाध्यक्ष ने किया। प्रतियोगिता का संचालन एवं समन्वय डॉ. बी. आर. मौर्य, सहायक प्राध्यापक एवं संयोजक द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

तीन सत्रों में चली प्रतियोगिता के अंत में परिणाम की घोषणा की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री मिमांश यादव, द्वितीय स्थान सुश्री शिखा जोशी और सुश्री हिमानी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विभागाध्यक्ष लॉ ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि – “ऐसे आयोजनों से छात्रों में न केवल कानूनी विषयों की समझ विकसित होती है, बल्कि तर्कशक्ति, वक्तृत्व कौशल और संवैधानिक मूल्यों के प्रति आस्था भी सुदृढ़ होती है।”

इस कर्यक्रम के आयोजन के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव और कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा ने सभी प्रतिभागियों को इस समृद्ध शैक्षणिक आयोजन में उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए अपना आशीर्वाद और हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. बी. आर. मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous महारानी हॉस्पिटल जगदलपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया
Next जिंदल स्टील ने अंगुल में देश के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस में से एक का कमीशन किया, 12 एमटीपीए क्षमता की ओर अग्रसर

Related Stories

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Recent Posts

  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

You may have missed

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026
गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.