Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में 28 फरवरी को भाजपा की मेराथन बैठकें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में 28 फरवरी को भाजपा की मेराथन बैठकें

Abhinesh Pandey February 27, 2024

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन क्लस्टर, लोकसभा, मोर्चा, कार्यक्रम टोलियों के प्रभारियों व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी लेंगे*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कल 28 फरवरी को मेराथन बैठकें होंगीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत इन मेराथन बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक होगी। दूसरी बैठक में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की बैठक होगी। इसके बाद भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, संभाग प्रभारियों की बैठक रखी गई है। सबसे अंत में प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक प्रदेश सह प्रभारी श्री नवीन की उपस्थिति में होगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव तैयारियों के दृष्टिगत ये बैठकें काफी अहम हैं और इनमें चुनावी रणनीति के मार्गदर्शक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इन बिन्दुओं के आलोक में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जन-आशीर्वाद से हासिल ऐतिहासिक जनादेश से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए ‘अबकी बार चार सौ पार’ का लक्ष्यनिष्ठ संकल्प लेकर चुनावी मैदान में हैं। भाजपा चुनावी तैयारियों में काफी तेजी से आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पराजित मनोबल और हताशा की शिकार दिखाई पड़ रही है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों और ‘मोदी की गारंटी’ पर तेजी से काम करती महज दो माह पुरानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व जन विश्वास अर्जित किया है और इसका सुपरिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में साफ नजर आएगा।

——————-

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
Next समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन

Related Stories

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

You may have missed

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

September 20, 2026
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.