Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • “मन की बात” देशहित, राष्ट्र-निर्माण और सामूहिक चेतना को जागृत करने वाला एक प्रेरक माध्यम:सांसद बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“मन की बात” देशहित, राष्ट्र-निर्माण और सामूहिक चेतना को जागृत करने वाला एक प्रेरक माध्यम:सांसद बृजमोहन

Abhinesh Pandey November 30, 2025

*प्रधानमंत्री की “मन की बात” सुनने आजाद चौक पहुँचे सांसद बृजमोहन, कहा यह देश को दिशा देने वाला लोकआंदोलन*

*जन-जन तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुँचाने में अग्रणी: “मन की बात” में सांसद बृजमोहन की प्रभावी उपस्थिति*

रायपुर, रविवार 30 नवंबर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि देशहित, राष्ट्र-निर्माण और सामूहिक चेतना को जागृत करने वाला एक प्रेरक माध्यम है यह कहना है लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने रविवार को राजधानी के आजाद चौक गांधी प्रतिमा के पास आयोजित विशेष कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी तथा स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक संवाद “मन की बात” के 128वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि

प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति आज रायपुर में होने के कारण कार्यक्रम का उत्साह दोगुना रहा।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री ने आज मन की बात में भारत की रक्षा क्षमताओं, सबमरीन तकनीक, पर्यटन स्थलों के विकास तथा देशभर में स्थापित हो रहे रक्षा संग्रहालयों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। ऐसे विषय हमारे युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि हर महीने आयोजित होने वाली “मन की बात” को अवश्य सुनें। इससे जहां हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं देश के विकास, सुरक्षा और नई पहलियों के बारे में भी हम सभी को अद्यतन जानकारी मिलती है। प्रधानमंत्री जी जिस समर्पण से देश के हर वर्ग—युवा, महिला, किसान, उद्यमी—के लिए नई दिशा दिखाते हैं, वह हम सबके लिए सीख है और भविष्य गढ़ने की प्रेरणा भी।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांसद ने सदर मंडल के पदाधिकारियों तथा सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार जनसरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर यह संदेश देते हैं कि राष्ट्रहित के संवाद और सकारात्मक पहल जनता तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post navigation

Previous छालीवुड स्टार दिलेश साहू ने जन्मदिन पर किया रक्तदान, शिविर का हुआ आयोजन
Next मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Related Stories

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026

Recent Posts

  • तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • 15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

You may have missed

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

April 18, 2026
आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम

April 17, 2026
15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 महीने की बच्ची को मिला दुनिया का पहला Nexa Smart Cochlear Implant

April 17, 2026
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.