Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महतारी-बहिनी मन अपन खाता चेक करव, आज महतारी वंदन योजना के दूसरा किश्त जारी हो चुके हे – CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी-बहिनी मन अपन खाता चेक करव, आज महतारी वंदन योजना के दूसरा किश्त जारी हो चुके हे – CM साय

Abhinesh Pandey April 3, 2024

 

*मोदी जी के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को देश की जनता करारा जवाब देना जानती है*

 

पवनी/बिलाईगढ़। महतारी-बहिनी मन अपन खाता चेक करव, आज महतारी वंदन योजना के दूसरा किश्त 655 करोड़ रुपया जारी कर दे हन। सबके खाता म एक-एक हजार रुपया आ गए होही अउ हर महीना के पहला सप्ताह म आप मनला राशि जारी कर देबो।

सारंगढ़ के पवनी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समस्त माताओं-बहनों को यह खुशखबरी दी।

श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सभी वादा सांय-सांय पूरा हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कांग्रेसी कुछ भी अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्हें चौकीदार चोर है कहा, मौत का सौदागर कहा, लेकिन जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को विपक्ष में बैठा दिया। अब चरणदास महंत ने हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ जो घटिया बयान दिया है, जनता फिर से उसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी दिन-रात 140 करोड़ भारतवासियों की चिंता करते हैं, 24 घण्टे में 18 घंटे देशवासियों के लिए काम करते हैं। इसलिए आप सभी से आशीर्वाद मांगता हूँ कि बहन कमलेश जांगड़े को अपना बहुमूल्य वोट देकर सांसद बनाएं। प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें मोदी जी को जिताकर दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने कांग्रेस की सरकार को भी देखा है। उसने 36 बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ा। पहले गंगाजल की कसम खाकर झूठे वादे किये और गंगा मैया को बदनाम किया। ठीक उसी तरह महादेव को भी नहीं छोड़ा।

सभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, पूर्व विधायक खिलावन साहू, लोकसभा के सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला भी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous डॉ. महंत ने छत्तीसगढ़ी हाना का प्रयोग किया भाजपा डॉ. महंत से माफी मांगे- शुक्ला 
Next सरोज पाण्डेय ने चरणदास महंत और कांग्रेस को ललकारा

Related Stories

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

You may have missed

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.