Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मां दंतेश्वरी कॉरिडोर कुछ ही महीनों में लेगा साकार रूप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मां दंतेश्वरी कॉरिडोर कुछ ही महीनों में लेगा साकार रूप

Abhinesh Pandey December 27, 2023

* सेन्ट्रल इंडिया के सबसे बड़े ज्योति कक्ष का निर्माण
* आकर्षक प्रतिमाएं व लोट्स फाउंटेन होगा खास आकर्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दंतेवाड़ा में निर्माणाधीन मां दंतेश्वरी कॉरिडोर कुछ ही महीनो में मूर्त रूप लेने जा रहा है। गुणवत्तापरक निर्माण कार्य जिस गति से चल रहा है निर्धारित अवधि से पहले ही पूर्ण हो जाने की संभावना है। सभी की धार्मिक आस्था के अनुरूप इसका ड्राइंग-डिजाइन किया गया है। डंकनी नदी के किनारे रिवर फ्रंट का काम और मेन रोड से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण जब पूरा हो जायेगा तो यह काफी अलौकिक और दर्शनीय नजर आएगा। लगभग 6 एकड़ के करीब एरिया में सभी विकास व निर्माण कार्य हो रहे हैं। देश के अन्य धार्मिक स्थलों में जिस प्रकार कॉरिडोर का आकर्षण है वैसा ही नजारा यहां पर भी दिखेगा।
वैसे तो प्राचीन मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रति आस्था देश व विदेश भर से आने वाले लोगों के बीच है। लेकिन समय के साथ कुछ आधुनिक स्वरूप का कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव बना था और उसी पर काम चल रहा है। मुख्य द्वार से मंदिर तक टेनसाइल शीट से वृहद साइज का सेड लगभग लग चुका है। भव्य प्रवेश द्वार और अन्य जगहों पर राजस्थान के सिंकदरा से मंगाए गए पत्थरों को कुश्ल कारीगरों द्वारा तराशा जा रहा है। 700 फीट का इंटे्रंस कॉरिडोर, सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा ज्योति कक्ष पुराने ज्योति कक्ष से हटकर बनाया गया है जो 24 परिकोटा में हैं। दीप स्तंभ व लोटस फाउंटेन भी खास आकर्षण होंगे। भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की प्रतिमा, शिव जी व कदम के पेड़ पर विराजे श्रीकृष्ण की प्रतिमा पूर्ण हो चुकी है। 52 फीट ऊंची साइज में हनुमान जी की प्रतिमा बन रही है। 30 दुकाने एक सामान्य साइज की निकाली गई है जो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का साधन भी बनेगा। जहां पूजन सामग्री व अन्य सामान बिक्री की जा सकेगी। दोनों ही नवरात्रि में सामान्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं के आने की संख्या बढ़ जाती है जो कॉरिडोर बन जाने के बाद सुविधाजनक दर्शनार्थ सुलभ हो जायेगा।
सारे निर्माण कार्य गुणवत्ता और पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी भी सतत मानिटरिंग कर रहे हैं। खुद जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कहा है कि काम उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ तेज़ी चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉरिडोर जल्द ही जनता के लिए समर्पित होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला छत्तीसगढ़ पहुंचे, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया
Next स्कूल में 4थीं क्लास की बच्ची के साथ मानसिक प्रताड़ना, स्कूल प्रबंधन की मनमानी, पालक ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप…

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.