Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सुख और समृद्धि की निशानी है कमल का फूल:बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुख और समृद्धि की निशानी है कमल का फूल:बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey April 18, 2024

 

*रायपुर का विकास भाजपा सरकार की देन है:बृजमोहन अग्रवाल*

 

रायपुर 18 अप्रैल

स्वस्थ जनता और समृद्ध समाज ही भाजपा सरकार की पहचान है।

केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार तेजी से काम करते हुए एक नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में लगी हुई है। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 10 सालों में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछा है। नई सड़कों के साथ ही पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण हुआ। गांव – गांव को सड़क से जोड़ा गया। भाटापारा और सिमगा समेत पूरे रायपुर का विकास भाजपा सरकार की देन है।

यह बात रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनसंपर्क की शुरुवात सिमगा से की यहां से रोड शो के जरिए बनसांकरा, चौरेंगा, दामाखेड़ा, तुलसी, तोरा, चकवाय, दरचुरा, लिमतरा, कोलिहा, रोहरा के साथ ही भाटापारा ग्रामीण मण्डल के देवरी और दतरेंगी में जनता से संपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनाकर और पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

इस अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने भी जनता को संबोधित किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने नवरात्रि और रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि, माता लक्ष्मी को कमल का फूल पसंद है, जो सुख और समृद्धि का प्रतीक है और भाजपा का निशान भी कमल का फूल है। इसीलिए भाजपा की सरकार समृद्ध छत्तीसगढ़ और समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के गरीब युवा किसान और महिलाएं सभी के हितों का ध्यान रखकर काम किया जा रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आगे भी ऐसे ही काम होता रहे उसके लिए हमको एक बार फिर से रायपुर, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कमल का फूल खिलाना है और मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने रायपुर में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जनता से अपील की।

इसके लिए एक मतदाता को अपने ज्यादा से ज्यादा रिश्तेदारों और दोस्तों को फूल को वोट देने के लिए समझना होगा। क्योंकि केवल भाजपा सरकार ही चौतरफा विकास कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकाल महिलाओं को समर्पित रहा है। आने वाले पांच साल में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मोदी की गारंटी 2024 में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है। आयुष्मान के तहत सभी को पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। साथ ही 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।

युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।

जिसके लिए अबकी बार 400 पार को हकीकत में बदले और रायपुर का दिल्ली में डंका बजाने के लिए प्रचंड मतों से भाजपा को जिताए।

बृजमोहन अग्रवाल को अपने बीच पाकर जनता में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, कृष्ण अवस्थी, राधेश्याम नायक, रामकुमार नायक, चंद्रमणि तिवारी, सुनील मिश्रा, शंकर लाल साहू, जिला मंत्री महाबल बघेल, सुनील मिश्रा, सिमगा मंडल अध्यक्ष केजु राम बघेल, भाटापारा नगर मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर, सुरेश यदु समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद है।

Post navigation

Previous इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की रायपुर शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया 
Next मैट्स विश्वविद्यालय; मनोविज्ञान और शिक्षा में परिवर्तनकारी रुझानों पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन…

Related Stories

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

You may have missed

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.