रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए लिखा कि आज चौथी घोषणा हमारे किसानों को समर्पित कर रहा हूं जिसमें पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ, जातिगत जनगणना करेंगे, 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे तथा 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे।

Advertisement
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में भी कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। सोमवार को मुख्यमंत्री बघेल सक्ती पहुंचे जहां वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के नामांकन दाखिले में शामिल हुए।


