Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया

Abhinesh Pandey February 19, 2026

रायपुर।

मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अधीन, द्वारा दिनांक 19/02/2026 को शुभम के-मार्ट, कमल विहार, रायपुर (छ.ग.) में “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act)” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, समानता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु POSH अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना था। यह अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं शिकायतों के प्रभावी निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करता है तथा प्रत्येक संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन को अनिवार्य बनाता है।

कार्यक्रम विशेष रूप से शुभम के-मार्ट के कर्मचारियों एवं वहाँ उपस्थित आम नागरिकों के लिए आयोजित किया गया। एलएल.बी. के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की परिस्थितियों, महिलाओं के अधिकारों, नैतिक उत्तरदायित्वों तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

यह आयोजन कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया जी, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंदा पांडा, तथा डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. आई. नागमणि देशलहरे के समन्वय में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कर्मचारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर POSH अधिनियम, 2013 के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया एवं महिला सम्मान से जुड़े संवैधानिक और नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की। जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक समानता पर आधारित कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस पहल को उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों से सकारात्मक प्रतिसाद एवं सराहना प्राप्त हुई। इस प्रकार के सामुदायिक विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मैट्स यूनिवर्सिटी समाज में नैतिकता, संवेदनशीलता, लैंगिक न्याय एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Post navigation

Previous पेशनरो का 2 रा राष्ट्रीय अधिवेशन कुरूक्षेत्र.हरियाणा मे 22 एवं 23 फरवरी को आयोजित होगा
Next संविधान के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 21A) के तहत बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की अनदेखी कर,गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षित नहीं करना चाहती भाजपा सरकार -आम आदमी पार्टी

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.