Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ऑटो एक्सपो में पिछले वर्ष की बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, 14 दिनों में 27500 वाहन बिके
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ऑटो एक्सपो में पिछले वर्ष की बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, 14 दिनों में 27500 वाहन बिके

Abhinesh Pandey February 2, 2026

 

 

_एक्सपो स्थल पर वाहनों की बिक्री के नए रिकॉर्ड का मनाया गया जश्न_

_छूट का लाभ अभी नहीं तो कभी नहीं, 5 फरवरी को समापन_ 

 _रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में जारी है राडा ऑटो एक्सपो_ 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी राडा ऑटो एक्सपो जैसे-जैसे अंतिम पड़ाव में जा रहा है, ग्राहकों की भीड़ और ज्यादा उमड़ती जा रही है। 14 दिनों में रिकॉर्ड 27,500 वाहनों की बिक्री हो गई, वहीं पिछले वर्ष पूरे माहभर में 24500 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष हुई रिकॉर्ड बिक्री की खुशी एक्सपो स्थल पर केक काटकर मनाई है। इस मौके पर राडा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। राडा के पदाधिकारियों का कहना है कि रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के साथ वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर अब सिर्फ 3 दिन है। अभी वाहनों की खरीदारी नहीं की तो छूट का यह अवसर फिर कभी नहीं आएगा।

राडा ऑटो एक्सपो और वाहनों कंपनियों के डीलरों के शो रूम में सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्सपो को अब गिनती के दिन बचे होने की वजह से ग्राहक जल्द से जल्द खरीदी करने की हड़बड़ी में नजर आए।

*यह मौका नहीं आएगा दोबारा*

राडा पदाधिकारियों का कहना है कि राडा ऑटो एक्सपो में 50 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट और कंपनियों के शानदार ऑफर के साथ में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां खरीदने का मौका दोबारा नहीं आएगा। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि एक्सपो में अपनी मनपसंद गाड़ियां चुन सकते हैं।

*50 प्रतिशत की छूट का मौका अब सिर्फ 3 दिन*

राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि राडा ऑटो एक्सपो 26 के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का फायदा ले सकते हैं।

*एक्सपो स्थल पर एक ही जगह सभी सुविधाएं*

राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही है। एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

*म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति*

सोमवार की शाम राडा एक्सपो में म्यूजिक बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। राडा के पदाधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी में ग्राहकों ने म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति का आनंद लिया।

Post navigation

Previous हौसलों की उड़ान; सीआरपीएफ जवान से पैरा तीरंदाज बने तोमन कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास
Next मैट्स विश्वविद्यालय ने “बजट पे चर्चा” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का आयोजन किया

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.