Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्षत्रिय/राजपूत/ठाकुर समाज ने मांगा मनोज सिंह ठाकुर के लिए दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की टिकट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्षत्रिय/राजपूत/ठाकुर समाज ने मांगा मनोज सिंह ठाकुर के लिए दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की टिकट

Abhinesh Pandey October 3, 2024

रायपुर।

रायपुर प्रेस क्लब में रायपुर शहर के क्षत्रिय/राजपूत/ठाकुर समाज के प्रमुखों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई, उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षत्रिय/राजपूत/ठाकुर समाज के प्रमुखों द्वारा एक स्वर में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में सभी राजनैतिक पार्टियों से समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई, उन्होंने कहा कि रायपुर के इस विधानसभा क्षेत्र में हमारे समाज के लगभग 12000 से अधिक मतदाता है तथा समाज के कई गणमान्य लोग हैं जो की राजनीतिक व सामाजिक रूप से अपनी पहचान रखते हैं जिनका न केवल क्षत्रिय समाज में अपितु पूरे शहर में प्रभाव व सम्मान है, जिसके चलते रायपुर में क्षत्रिय/राजपूत/ठाकुर समाज के किसी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देने पर समाज के सभी वर्गों का साथ व सहयोग मिलेगा, तथा उपचुनाव में विजय निश्चित ही होगी, ज्ञातव्य हो कि राजपूत/क्षत्रिय/ठाकुर समाज का राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, चिकित्सा एवं अन्य सभी क्षेत्रों में प्रदेश व शहर को योगदान रहा है, परंतु आज तक किसी भी राजनैतिक पार्टी द्वारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों को राजनैतिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकुर समाज के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ठाकुर(अधिवक्ता) ने कहा कि क्षत्रिय ठाकुर राजपूत समाज लगातार अपना राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे रहा है, परंतु किसी भी राजनैतिक दल द्वारा क्षत्रिय ठाकुर राजपूत समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जो की बेहद दुखद है, जिसके कारण समाज में राजनीतिक पार्टियों के लिए रोष का माहौल बनता जा रहा है, और यदि समय रहते राजनीतिक पार्टियों सचेत होकर समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व प्रदान नहीं करती तो हो सकता है समाज द्वारा आगामी उपचुनाव तथा उसके बाद होने वाले निगम चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के प्रति निरशता रहेगी समाज के मनोज सिंह ठाकुर और उनका पूरा परिवार भी विगत कई वर्षों से राजनैतिक, सामाजिक एवम शैक्षणिक रूप से समाज में अपना योगदान देते रहे है, वर्तमान में वे रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे है उन्हे कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर पूरा समाज एकमत होकर और एकजूट होकर मनोज सिंह ठाकुर को जीताने के लिए तन मन धन से अपना सहयोग करेगी समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने कांग्रेस पार्टी से मनोज सिंह ठाकुर को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से टिकट दिए जाने की मांग की है*,
*प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के गणमान्य नागरिकों में सुरेश सिंह ठाकुर, अधिवक्ता जयंत सिंह ठाकुर , रामगुलाम सिंह ठाकुर राधे हरि सिंह ठाकुर देवी सिंह ठाकुर ओंकार सिंह ठाकुर ,बबलू सिंह ठाकुर,शक्ति सिंह ठाकुर (प्रदेश संगठन महामंत्री करणी सेना, प्रदेश संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद), राधेश्याम सिंह (उत्तर भारतीय कल्याण संघ छ. ग.) पवतेन्द्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, जगदीप सिंह ठाकुर, दीपक सिंह ठाकुर, संदीप सिंह ठाकुर,प्रकाश सिंह, नगर निगम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ठाकुर,मिलाप सिंह ठाकुर पीयूष परिहार उपेंद्र सिंह ठाकुर, विजेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर,बंटी ठाकुर प्रदीप सिंह ठाकुर,प्रकाश सिंह ठाकुर, सुभाष सिंह ठाकुर सर्वजीत सिंह ठाकुर, दुष्यंत सिंह ठाकुर लाला सिंह ठाकुर. विजय सिंह ठाकुर ,कमल सिंह ठाकुर, गोपी सिंह ठाकुर,रितेश्वर सिंह ठाकुर , गौतम सिंह ठाकुर,विशाल सिंह ठाकुर आदि सम्मिलित रहे।

Post navigation

Previous चंदा मामा’ डांस प्रतियोगिता में रतनपुर का डॉस ग्रुप अव्वल, रायपुर का हल्दी ग्रुप को द्वितीय मिला पुरस्कार
Next स्काउट्स एंड गाइड के सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए सांसद बृजमोहन

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न

June 30, 2026
रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम

June 30, 2026
Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai

June 29, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
  • जामुन की गुठली ने युवक की सांस की नली की राह रोकी,रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इमरजेंसी ब्रोंकोस्कोपी से बचाई जान

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न

June 30, 2026
रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम

June 30, 2026
Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai

June 29, 2026
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

June 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.