Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

Abhinesh Pandey September 20, 2026

_तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो के आखिरी दिन शानदार रहा रिस्पॉन्स_ 

रायपुर। “थैंक्यू क्रेडाई! आपने हमारे सपने को हकीकत में बदल दिया। हम कई वर्षों से चाहकर भी अपना घर नहीं ले पा रहे थे, लेकिन आज एक अच्छी लोकेशन और आसान बजट में, वह भी रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट के साथ, आपने हमारा यह सपना पूरा कर दिया।” ये उन लोगों के बोल थे, जो रविवार को क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो-2026 के आखिरी दिन अपने आशियाने की बुकिंग करा रहे थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अधिकांश लोगों की पसंद प्लॉट, फ्लैट और स्वतंत्र मकान रहे, वहीं कारोबारी वर्ग ने कमर्शियल स्पेस में अपनी रुचि दिखाई।गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त पर प्रॉपर्टी खरीदने वाले लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। इंडोर स्टेडियम में दोपहर से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अच्छी बुकिंग मिलने से स्टॉल होल्डर्स भी दोगुने उत्साह के साथ ग्राहकों से डील करने में लगे रहे। अवकाश का दिन होने के कारण अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे हुए थे। इस तरह तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो के आखिरी दिन भी शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमैन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बछावत और प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा ने कहा कि, “एक्सपो से पहले हमने जो कमिटमेंट किया था कि हम हर वर्ग के लोगों के लिए, हर बजट की प्रॉपर्टी उपलब्ध कराएंगे, वह ग्राहकों को इस प्रॉपर्टी एक्सपो में मिला भी। आर्थिक नजरिए से भी पहली बार उनकी खरीदारी को आसान बनाने के लिए हमने रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट दी, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुई।”

इसके अलावा, फाइनेंस से संबंधित जरूरतें पूरी करने के लिए बैंकों के स्टॉल भी लगाए गए थे, जो काफी आसान शर्तों पर होम लोन स्वीकृत कर रहे थे। लोग इस बात से भी खुश थे कि एक्सपो में आकर उन्हें क्रेडाई बिल्डर्स के माध्यम से एक वैध प्रॉपर्टी मिल गई। प्रॉपर्टी एक्सपो के आखिरी दिन माहौल काफी खुशनुमा था। परिवार सहित पहुंचे लोग बिल्डर्स के स्टॉल पर तरह-तरह के सवाल कर रहे थे। ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी था, जो जल्द से जल्द किराए के मकान से मुक्ति चाह रहा था और तय समय सीमा में पजेशन मिलने की बात कर रहा था। ऐसे संतुष्ट लोगों ने बड़ी संख्या में बुकिंग कराई। वहीं दूसरी ओर, युवा पीढ़ी के लोगों ने आधुनिक लाइफस्टाइल और फ्लैट कल्चर को ज्यादा पसंद करते हुए अपनी बुकिंग की।

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में अविनाश ग्रुप, रहेजा ग्रुप, वॉलफोर्ट, क्लासिक, भारद्वाज, रजत, श्री स्वास्तिक, अष्टविनायक, आरती ग्रुप, सिंघानिया बिल्डकॉन, आनंदम, समृद्धि, वीजीआर, पायनियर होम्स, सृष्टि, वुड्स एस्टेट, वीवी टावर, वर्धमान, आरसीपी, ओम एक्सोटिका, चैतन्य ग्रुप, कृष्णा, ट्रू डेवलपर्स, मोनिका रियल बिल्डकॉन, वेदांता विहार, मोक्ष वार्या व अन्य नामचीन बिल्डर्स समूहों की एक जगह मौजूदगी से एक्सपो में पहुंचे लोगों को हर लोकेशन पर प्रॉपर्टी लेने का अवसर मिला। इन समूहों के नए व पुराने प्रोजेक्ट्स के प्रेजेंटेशन से बायर्स को विकल्प तलाशने में आसानी हो रही थी।

इस एक्सपो की एक खास बात यह भी रही कि यदि किसी बायर को किसी खास एरिया में प्रॉपर्टी चाहिए थी और उस बिल्डर का वहां कोई प्रोजेक्ट नहीं था, तो वे बायर को उस बिल्डर के स्टॉल पर भेज दे रहे थे जहां उसकी जरूरत पूरी हो सके। इसका मतलब यह था कि उनके बीच आपस में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी, बल्कि सबका एक ही मकसद था कि एक्सपो में आए लोगों को उनकी पसंद की प्रॉपर्टी मिल जाए।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
Next सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.