Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा

Abhinesh Pandey January 17, 2025

 

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई*

 

*प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किरण देव भरा कार्यकर्ताओं में जोश कहा पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा को ही लाना है।*

 

*राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का जताया आभार*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री देव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। कार्यालय परिसर में इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओँ की करतल ध्वनि और गगनभेदी नारों के बीच श्री तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परदे प्रभारी नितिन नबीन,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल,संगठन महामंत्री श्री पवन साय सही सभी नेतागण ने श्री देव का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के सभी महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती तथा रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने गजमाला पहना कर स्वागत किया।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री तावड़े ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों श्री विष्णु देव साय,श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा ,सुश्री सरोज पांडे,सुश्री लता उसेंडी,श्री तोखन साहू,श्री बृजमोहन अग्रवाल,श्री विक्रम उसेंडी,श्री संतोष पांडे,श्री विजय बघेल,श्री पुन्नूलाल मोहिले,श्री दयालदास बघेल,श्री केदार कश्यप,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,श्री खूबचंद पारख,श्री ननकी राम कंवर ,श्री देवेंद्र राजा प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट करेंगे।

 

*अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया : पारख*

 

सर्वप्रथम प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठन चुनाव प्रक्रिया का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया गया और प्रदेश में 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 24,219 बूथों में से 23,400 बूथों में चुनाव हुए। प्रदेश में पहले 405 मंडल थे, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 479 हो गए। इन 479 मंडल इकाइयों में से 416 मंडल इकाइयों का गठन हो चुका है। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा चुका है। श्री पारख ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की, इसले यह संगठन पर्व सफल हुआ है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया है।

 

*संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा : पटेल*

 

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व मप्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने संगठन चुनाव समय पर पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव में कहीं कोई अकारण दखल नहीं दी गई और परस्पर तालमेल देखने को मिला। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों तक बूथ और मंडल इकाइयों के गठन की सराहना करते हुए श्री पटेल ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा है।

 

*परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया : देव*

 

नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पिछली बार दायित्व मिलने के बाद ही लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान और संगठन के बूथ से लेकर जिला इकाइयों के चुनाव में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। बूथ से लेकर जिला इकाइयों के गठन में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। इसीलिए भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस है। श्री देव ने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि ये चुनाव हमारे कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है, इसलिए इसी समन्वय के साथ काम करते हुए पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी कटिबद्ध हों। श्री देव ने मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन के कार्य में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए इसी तरह सहयोग की कामना की।

Post navigation

Previous राजश्री म्यूजिक और महेन्द्र फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति
Next छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल : विष्णु देव साय

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.