Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

Abhinesh Pandey October 7, 2025

रायपुर।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में MATS स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा 7 अक्टूबर 2025 को भव्य खादी फैशन शो “चरखा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय वस्त्र विरासत को सम्मान देना और युवा डिजाइनरों में स्वदेशी कपड़ों के प्रति रुचि जागृत करना था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राकेश पांडे, चेयरमैन – छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, रायपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील व्यास तथा विशेष अतिथि डॉ. कृष्णा व्यास द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। । इस अवसर पर MATS विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी. यादव, प्रो-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा, तथा विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

खादी फैशन शो “चरखा” में कुल छह शानदार राउंड प्रस्तुत किए गए — इंडियन स्टाइल, वेस्टर्न स्टाइल, इंडो-वेस्टर्न स्टाइल, खादी फॉर ऑफिस वियर, एम्ब्रॉयडरी ड्रेसेस, और ट्रेडिशनल स्टाइल सिल्वेट। प्रत्येक राउंड में छात्रों ने हैंडलूम से बनाए गए पारंपरिक खादी कपड़ों को आधुनिक डिजाइनों में ढालकर प्रस्तुत किया, जिससे रनवे पर रंग, टेक्सचर और सादगी का अनूठा संगम दिखाई दिया।

छात्रों के रचनात्मक डिजाइनों ने दर्शकों को प्रभावित किया और फैशन जगत में खादी की बहुमुखी सुंदरता को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और सतत फैशन की दिशा में प्रेरित करते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सतत् परिश्रम और सृजनशीलता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकगण, छात्र, एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। “चरखा” फैशन शो भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता के संगम का सशक्त उदाहरण साबित हुआ।

Post navigation

Previous Bjp जिला पदाधिकारियों के नाम घोषित
Next स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी एवं विधायक राजेश मूणत ने तीन दिवसीय छ.ग.लौह शिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्र का किया शुभारम्भ

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.