Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा और कांग्रेस के ‘बी टू बी’ में फर्क है : केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा और कांग्रेस के ‘बी टू बी’ में फर्क है : केदार कश्यप

Abhinesh Pandey August 30, 2025

*भाजपा सरकार के लिए बी टू बी है बिजनेस टू बिजनेस, वहीं कांग्रेस के लिए बी टू बी का मतलब भूपेश टू बैज है*

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा को राज्य के विकास को लेकर सफल यात्रा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई दी और छत्तीसगढ़ वापसी पर स्वागत किया है। श्री कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के विकास की सम्भावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने जो सार्थक संवाद वहां के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया है उसके परिणाम आने वाले दिनों में दिखेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ‘बी टू बी’ यानी बिजनेस टू बिजनेस की बात कर रही है तो वहीं कांग्रेस ‘बी टू बी’ यानी भूपेश विरूध्द बैज की बात कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में कभी सार्थक संवाद की संभावना नहीं होती वहां हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि एक ओर जहाँ प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य को तराशने के लिए बी टू बी की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस ‘बी टू बी’ की सियासी उलझनों में जूझ रही है। श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का अन्तर प्रदेश के हर नागरिक को कदम-कदम पर दिख जाएगा। भाजपा सरकार के लिए जहाँ बी टू बी का अर्थ है बिजनेस टू बिजनेस, वहीं कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में बी टू बी का मतलब भूपेश टू बैज रह गया है। कांग्रेस के लोग आंतरिक सिर फुटव्वल में उलझे रहते हैं और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकासपरक दृष्टिकोण के साथ कांग्रेसियों की अंतर्कलह से बेखबर आगे बढ़ता जा रहा है। इंडिया टुडे के सी वोटर के सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं। श्री साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतरकर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। मतलब साफ है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा बँटवारों से बर्बादियों के साथ ही रहा है और अब भी कांग्रेस उस मानसिकता से मुक्त नहीं हो पा रही है।

—————

Post navigation

Previous मुख्य मंत्री विष्णु देव साय का विदेशी दौरा कर प्रथम राजधानी आगमन पर स्वागत के लिए जवाहर नगर मंडल से पदाधिकारियों सहित बस रवाना
Next अमित शाह का गला काटकर मेज पर रख देने मोइत्रा के बयान पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का तीखा पलटवार

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.