Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • केदार गुप्ता स्वदेशी मेला रायपुर के संयोजक बने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केदार गुप्ता स्वदेशी मेला रायपुर के संयोजक बने

Abhinesh Pandey November 12, 2025

रायपुर।

भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी r स्वदेशी मेला रायपुर 2025-26 का आयोजन दिनांक 18 से 25 दिसंबर 2025 को साईंस काॅलेज मैदान, में संपन्न होगा। प्रदेश में संपन्न होने वाले प्रतिष्ठित स्वदेशी मेले का लोग वर्षभर इंतजार करते है। जिसमें विविध स्वदेशी वस्तुओं के स्टाल लगते है। सुई से लेकर बड़े मशीनरी स्तर की सभी वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होती है। प्रतिदिन विविध प्रतियोगिताएं जिसमे मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता जैसी अनेकों प्रतियोगिताओं में हजारों प्रतिभावान लोगों को एक मंच दिया जाता है।

विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत करने की भी एक अभिनव पहल मेले के आयोजन के दौरान की जाती है जिसमें छत्तीसगढ़ गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा, आंध्रा व अन्य राज्यों की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम और राज्यों के प्रसिद्ध खान–पान के स्टाल लगाए जाते है। लोकनृत्य लोक संस्कृति छत्तीसगढ़ के पारम्परिक कला को मंच पर कलाकार प्रतिदिन प्रस्तुत करते है। स्वदेशी का भाव लिए स्वदेशी को बढ़ावा देने 350 से अधिक विविध स्टाल मेले में सम्मिलित हो रहे। प्रतिदिन समसामयिक विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन भी इस दौरान किया जाएगा। जिसमें विषय विशेषज्ञ संबंधित विषय पर चर्चा के दौरान उपस्थित रहेंगे।

इस वर्ष स्वदेशी मेला रायपुर के मेला _संयोजक केदार गुप्ता (अध्यक्ष–एपेक्स बैंक) सह संयोजक जसप्रीत सिंह सलूजा (कार्यकारी अध्यक्ष –चैंबर ऑफ कॉमर्स) एवं मनीषा सिंह (समाज सेवी) एवं मेला महिला प्रमुख श्रीमती आरती दुबे ,सह महिला प्रमुख श्रीमती सीमा शर्मा_ को बनाया गया है।

 

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, समाज सेवी उमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रवीण मैशेरी प्रांत मेला प्रमुख अमर बंसल प्रांत सह संयोजक, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रांत सह संयोजक श्रीमती शीला शर्मा एवं श्रीमती इंदिरा जैन, विवेक बर्धन,सुधीर फौजदार, प्रवीण देवड़ा,विनय शर्मा, बिहारी होतवानी, अश्विन प्रभाकर,दिग्विजय भाकरे श्रीमती सुचित्रा बर्धन, श्रीमती निधि झा, श्रीमती शकुंतला श्रीवास, श्रीमती अर्चना भाकरे , श्रीमती उमा शुक्ला, रेहाना खान, श्रीमती सुनीता चंसोरिया, श्रीमती सुनीता पाठक, श्रीमती निशा संमदुलकर, श्रीमती अर्चना वोरा,डॉक्टर इला गुप्ता,श्रीमती सीमा कटंककार श्रीमती खुशबू शर्मा ,श्रीमती लक्ष्मी जीलहरे ,श्रीमती सविता मौर्या अंजलि देशपांडे, राजमोहन बाग, राहुल देव पंत,बलदेव देवांगन,नामित साहू,चिराग यादव स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous Chhattisgarh’s Culture Shines Abroad
Next राज्यपाल की अध्यक्षता में कलिंगा विश्वविद्यालय में पंचम दीक्षांत समारोह 2025 का भव्य आयोजन

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.