Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बैज रूदाली-प्रलाप करने से पहले अपने शासनकाल की वादाखिलाफी याद रखें : कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बैज रूदाली-प्रलाप करने से पहले अपने शासनकाल की वादाखिलाफी याद रखें : कश्यप

Abhinesh Pandey November 2, 2025

 

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सांस्कृतिक परम्पराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और छत्तीसगढ़ व देश के संत-महात्माओं व महापुरुषों की स्मृतियों से गौरवान्वित राज्योत्सव के रजत जयंती वर्ष के मौके पर भी कांग्रेस रूदाली-रोदन की अपनी नियति से उबर नहीं पाई। श्री कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकार वार्ता पर तीखा पलटवार करते हुए नसीहत दी कि बैज को अपनी याददाश्त दुरुस्त करने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए अन्यथा उथले बयानों से बैज और कांग्रेस, दोनों की जगहँसाई होते देर नहीं लगेगी।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बैज को रूदाली-प्रलाप करने से पहले अपने शासनकाल की वादाखिलाफी को ध्यान में रखना चाहिए। भाजपा के वादों और मोदी की गारंटी पर सवाल उठाने का तो बैज को कोई नैतिक अधिकार ही नहीं है। सन 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ से छत्तीस वादे करके उन वादों से साफ मुकर‌कर प्रदेश की जनता से छलकपट करने वाली कांग्रेस आज भाजपा के वादों पर ज्ञान बाँटने की निर्लज्जता का प्रदर्शन कर रही है। खुद राहुल गांधी ने 2018 में छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने, किसानों का प्रति एकड़ २० क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, पर प्रदेश में सरकार में बनने के बाद राहुल गांधी ने न तो इस बारे में एक शब्द कहा, न ही प्रदेश सरकार को तलब किया। पूर्ण शराब बंदी का वादा तो भ्रष्टाचार के दलदल में धँस गया, रोजगार के नाम पर पीएससी का घोटाला कर दिया, महिलाओं को 500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया पर फूटी कौड़ी नहीं दी, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा बेरोज‌गारों के साथ छल किया। तब बैज मुँह में दही अमाए क्यों बैठे थे? क्यों उन्होंने अपनी भूपेश सरकार के कामकाज पर सवाल नहीं उठाए?

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक वृक्ष लगाने पर तंज कसने और हसदेव-तमनार में वृक्षों की कटाई पर विलाप करने पर कहा कि बैज की भूलने की बीमारी अब एक बहुचर्चित फिल्म के नायक जैसी हो चली है। बैज कम-से-कम इतना तो याद रखें कि हसदेव-तमनार में जो पेड़ कट रहे हैं, उन खदानों की लीज कांग्रेस की भूपेश सरकार ने ही दी थी। श्री कश्यय ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से आज प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार व राजनीति का अपराधीकरण करने और नक्सलियों से भाईचारा निभाने में मशगूल कांग्रेस विकास का यह विजन कभी ला ही नहीं सकी।

———————

Post navigation

Previous सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन: सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, राजधानी रायपुर में सैकड़ों छात्र और नागरिक शामिल, एकता की शपथ ली
Next गुईयां फेम हेमा शुक्ला की साल 2026 में फिर छालीवुड में वापसी, प्रसंशकों लिए नये साल तौफा

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.