आप जनता के अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ती रहेगी लड़ाई
रायपुर, 21 सितम्बर 2026। कांग्रेस में जाने के लगभग 10 दिन बाद आम आदमी पार्टी के नेता नूर हसन अली के नेतृत्व में अंबिकापुर में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी में पुनः वापसी की है।कार्यकर्ताओं की वापसी के बाद आयोजित सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क सहित सरगुजा की जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता के बीच सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश संगठन महासचिव सरदार जसबीर सिंह चावला जी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की वापसी से संगठन में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
नूर हसन अली ने कहा कि मैंने अपनी गलती से और भावनाओं में आकर अपने साथियों के साथ कांग्रेस ज्वाइन किया था। लेकिन जल्द ही अपनी गलती का अहसास हुआ और मैंने घर वापसी करने का निर्णय लिया। अब हम सभी साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने और जनता के मुद्दों के लिए काम करेंगे।
मिहिर कुर्मी
प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
8461830001


