Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा शासकीय चिकित्सालय – आरंग को हाइड्रोलिक डिलीवरी टेबल भेंट किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा शासकीय चिकित्सालय – आरंग को हाइड्रोलिक डिलीवरी टेबल भेंट किया गया

Abhinesh Pandey August 7, 2024

आरंग/रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। जहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण और अनुसंधान केंद्रित शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वाह किया जाता रहा है। जनहित के इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शासकीय चिकित्सालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। इसी क्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा शासकीय चिकित्सालय आरंग को हाइड्रोलिक डिलीवरी टेबल भेंट किया गया।

प्रसूति वार्ड में डिलीवरी टेबल एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो माँ और नवजात शिशु दोनों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन्हें प्रसव के दौरान माँ को पर्याप्त सहायता और आराम प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा समय समय पर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चिकित्सालयों को उनकी जरुरत के मुताबिक आवश्यक बुनियादी सामग्री उपलब्ध करायी जाती है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शासकीय चिकित्सालय को सर्वसुविधायुक्त बनाना है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को आधुनिकतम चिकित्सा सुविधा प्राप्त होती रहे। इसी तारतम्य में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ विजय आनंद और उनकी टीम द्वारा शासकीय चिकित्सालय- आरंग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत को हाइड्रोलिक डिलीवरी टेबल सौंपा गया, जिससे चिकित्सालय में चिकित्सकों को प्रसव और उसके विभिन्न चरणों को समायोजित करने में सुविधा रहेगी। इस अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के साथ शासकीय चिकित्सालय – आरंग के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक
Next दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए दो प्रभारी

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.