Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेवा पखवाड़े में जवाहर नगर मंडल करेगा साफ सफाई, विकसित भारत संकल्प 2047 “वोकल फॉर लोकल” स्वदेशी वस्तु निर्माताओ का मेला लगा कर करेंगे सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़े में जवाहर नगर मंडल करेगा साफ सफाई, विकसित भारत संकल्प 2047 “वोकल फॉर लोकल” स्वदेशी वस्तु निर्माताओ का मेला लगा कर करेंगे सम्मान

Abhinesh Pandey September 13, 2025

रायपुर।

जवाहर नगर मंडल भाजपा जिला रायपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन राठौड़ क्षत्रिय समाज भवन राठौड़ चौक में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाने वाला है। जो कि यह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलता है। इसके लिए प्रत्येक मण्डल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जवाहर नगर मंडल भाजपा जिला रायपुर की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष हरीश सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष व सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेश पांडे उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री हरीश सिंह जी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलता जो है, जिसमें विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता की गतिविधि की जाएगी। जिसमें रक्तदान,शिविर,स्वास्थ्य जांच शिविर,प्रबुद्ध जन सम्मान,नमो मैराथन, GST की जानकारी के साथ चिल्हर वितरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान रैली, एक पेड़ मा के नाम,दिव्यागजनों को उपकरण वितरण,सासंद खेल कूद,विकसित भारत चित्रकला,प्रदर्शनी,का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जघेल ने बताया कि आज की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान मंडल स्तर पर कई सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रम चलाए जाएंगे जैसे सार्वजनिक स्थलों, नालों एवं मंदिर प्रांगण,की साफ-सफाई की जाएगी। वृक्षारोपण, निःशुल्क जांच एवं औषधि वितरण, रक्तदान शिविर, महिला सशक्तिकरण शिविर, नशा मुक्ति अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डो में दिव्यांजनो को उपकरण का वितरण किया जाएगा। व्यापारियों को वर्तमान में GST पर हुए परिवर्तन की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा एवं त्यौहार सीजन को देखते हुए चिल्हर का वितरण जगह जगह व्यापारिक संघ के साथ मिलकर किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प 2047 वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत मंडल के अंतर्गत वार्डो में घर बैठे स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण कर स्वरोजगार कर रहे नागरिकों का स्वदेशी मेला लगा कर उनका सम्मान किया जाएगा, वार्ड में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं,मितानिन,सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। वार्ड में निवासरत प्रबुद्धजन समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख,चिकित्सक,एडवोकेट, इंजीनियर,समाज सेवी संस्थाएं NGO, का भी सम्मान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आज की इस सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में विशेष रूप से मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष हरीश सिंह जी,मंडल प्रभारी अर्चना शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश पांडे,मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जघेंल,तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिक निगम जोन क्र 7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा,इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद एवं राजस्व विभाग mic सदस्य श्री अवतार सिंह बागल,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रेश शाह,भाजपा वरिष्ठ सदस्य श्री नवीन अग्रवाल ,पूर्व पार्षद श्रीमती भारती बागल,राहुल राय,मंडल के महामंत्री रमेश शर्मा,गीता रेड्डी,उपाध्यक्ष साजन श्रीवास,संतोष निहाल,राहुल राय,सोनू राजपूत,नीलू तलमले,एकता गुप्ता,प्रियंका साहू,पूनम सोनी,सरोज साहू, हेमबती साहू,पूनम विश्वकर्मा,कमला चौहान,रजनी साहू,भानुमती साहू,त्रिवेणी साहू,अंजू चंदनिया,रूपा यादव,पीलू कुलदीप,सूरज शर्मा,शंकर शर्मा,गौरव शर्मा ,मुकेश नथानी,देव यादव,संजय साहू,शैलेश विश्वकर्मा,विजय सोनी,सत्येंद्र तिवारी,नवलक्ष्मी तिवारी,दुर्गा साहू,रत्ना नायडू,आरती साहू,संजना वैष्णव, कोदईया साहू, सुकलिया साहू, दूरपति साहू, बिसनतीन साहू,भानु टांडी,मीडिया प्रभारी प्रणीत उपस्थित थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री साय ने चना मुर्रा खाकर पुराने दिनों की याद ताजा की
Next मुख्यमंत्री से पूज्य संत श्री असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.