नई दिल्ली।
आईपीएल 2023 की शुरुआत आज से हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा. पिछले बार की तरह इस बार भी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप मैचों की समाप्ति के बाद चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च (शुक्रवार) से हो रही है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा. 52 दिनों तक चलने वाले इस सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा. आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ समेत कुल 74 मैच खेल जाएंगे.
कहां देख सकेंगे मुकाबले?
फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आईपीएल 2023 के मुकाबलों को वो कहां देख पाएंगे. आपको बता दें कि आईपीएल 2023 का टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियो सिनेमा ऐप और उसके वेबसाइट पर मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
