रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्रमांक 87 से कॉंग्रेस प्रत्याशी श्री दीपक बैज का चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जोरों से जारी है..चुनाव प्रचार प्रसार व जनसंपर्क करने पँहुचे श्री दीपक बैज का ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया.
चित्रकोट विधानसभा प्रत्याशी दीपक बैज ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, आज हमारी प्रदेश सरकार की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र खुशहाल है ग्रामीण क्षेत्रों की दशा बदली है साथ ही कर्ज माफी की घोषणा से ग्रामीणजनों में खुशी की लहर है, श्री बैज ने जनसंवाद कर कॉंग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
