Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

Abhinesh Pandey October 10, 2026

 

*शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान*

रायपुर 10 अक्टूबर 2026/ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चयनित लगभग 40 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिला यह बहुत हर्ष की बात है।केंद्र सरकार की पहल से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई मौलिक प्रतिभा होती है, आवश्यकता है उसे पहचानने और उचित अवसर प्रदान करने की। ड्रोन तकनीक, सौर ऊर्जा और दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न आविष्कारों का उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से लगभग 80 हजार नवाचारी विचार सामने आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने आविष्कारों को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। नवाचार का अर्थ केवल नई चीजों का आविष्कार करना नहीं, बल्कि पुराने कार्यों को नए और बेहतर तरीकों से करना भी है। विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने, प्रयोग करने तथा अपनी गलतियों से सीखना चाहिए।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी चाहे ग्रामीण क्षेत्र, आदिवासी अंचल अथवा किसी भी सामाजिक परिवेश से आते हों, उन्हें स्वयं को कभी कम नहीं समझना चाहिए। सफलता का आधार व्यक्ति की पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि उसकी क्षमता, मेहनत और सोच होती है।भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी, हिंदी, छत्तीसगढ़ी अथवा कोई भी भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है। वास्तविक महत्व विषय की समझ, ज्ञान और कार्य करने की योग्यता का है।

रायपुर के बीटीआई ग्राउण्ड परिसर में स्थित एससीआरटी भवन के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से चयनित चालीस विद्यार्थियों के साथ ही जुलाई माह में इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में राज्य के पाँच प्रतिभागियों को जापान देश जाने और सीखने का अवसर मिला उनको भी सम्मानित किया गया । साथ ही जापान से वापस आए प्रतिभागी रमन दास मानिकपुरी, समीक्षा साहू, सुनयना और शैयाद अली ने अपने अनुभव को भी साझा किया । इस अवसर पर लोक शिक्षण विभाग के संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित चयनित छात्र एवं छात्राएँ, शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

ज्ञात हो कि इंस्पायर–मानक अवार्ड योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) के सहयोग से संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को उनके मौलिक एवं नवाचारी विचारों पर आधारित प्रोजेक्ट या मॉडल विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है।

Post navigation

Previous वन्यजीव सप्ताह में रचनात्मक प्रतियोगिताओं और पुरस्कार समारोह से जुड़ा संरक्षण का संदेश
Next मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

Related Stories

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की आम आदमी पार्टी में घर वापसी, पुनः ग्रहण की सदस्यता

November 24, 2026
धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल

November 24, 2026
माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.