Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायपुर क्र 1 में 53 वे संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायपुर क्र 1 में 53 वे संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Abhinesh Pandey July 9, 2024

 

रायपुर। देश की सार्वभौम एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपना लोहा मनवा चुकी केन्द्रीय विद्यालय संगठन यूँ तो कोई पहचान की मोहताज नहीं है. आज भी पुरे भारत और विदेशों तक इसकी उपलब्धि और कीर्ति पताका का परचम व्याप्त है. छात्र-छात्रा यहाँ से पढकर देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों और जिम्मेदारियों पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं. शैक्षणिक,प्रशासनिक,राजनैतिक रक्षा क्षेत्र से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर तक के खेलकूद में यहाँ के छात्रो का वर्चस्व हमेशा से रहा है. केन्द्रीय विद्यालय संगठन का मूल मंत्र है बच्चों का सर्वांगीण विकास. अर्थात बच्चों को प्रत्येक क्षेत्र के काबिल और परिपक्व बनाना. इसी कड़ी में आज 53 वे संभागीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.

खेलकूद की सभी विधाओं का आयोजन प्रत्येक वर्ष कराना केंद्रीय विद्यालय संगठन की परम्परा रही है. जिससे यहाँ के बच्चे अपनी प्रतिभा और दक्षता के साथ इस क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सके. पी एम् श्री केन्द्रीय विद्यालय रायपुर क्र 1 में इस आयोजन के तहत रोप स्किपिंग, टेबल टेनिस बालक बालिका आयु वर्ग 14,17,19 और योगासन में केवल बालक आयु वर्ग 14,17,19 की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतिस्पर्धा 9 से 11 जुलाई तक लगातार चलेगी. छत्तीसगढ़ के 20 केंद्रीय विद्यालयों से इन विधाओं के बालक और बालिका में अलग अलग आयु वर्ग लगभग 171 बच्चे अपने 30 अनुरक्षक शिक्षकों के साथ आये हुए हैं. इन सभी बच्चों के रहने खाने की पूरी व्यवस्था भी विद्यालय में ही की गयी है. प्रतियोगिता और परिणाम में पारदर्शिता को ध्यान में रखकर इसके सफल आयोजन के लिए 20 विशेष प्रशिक्षित निर्णायक अधिकारी को आमंत्रित किया गया है.

इस खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्रीमान संजीव कुमार महाप्रबंधक दक्षिण मध्य रेलवे रायपुर संभाग (भारत-सरकार) एवं विशेष अतिथि के साथ आयोजन पर्यवेक्षक श्रीमान बी एस अहिरे प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर रहे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि मुख्यअतिथि महोदय विद्यार्थी जीवन में केंद्रीय विद्यालय के ही छात्र रहे हैं. उनकी गरिमामय उपस्थिति ने सभी प्रतिभागियों प्रेरित किया. मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी आगंतुको का भरपूर मनोरंजन किया गया. स्वागत उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान अशोक कुमार चंद्राकर जी ने इस पुरे आयोजन की रुपरेखा परिणाम संरचना और इसके आगे प्रतिभागियों के राष्ट्रीय स्तर तक के आयोजन और सफ़र नामा के बारे में प्रकाश डाला.

मुख्य अतिथि महोदय जी द्वारा अपने आशीर्वाद उद्बोधन में उन्होंने खेल के महत्व और शारीरिक स्वस्थता के लिए इसे अनिवार्य बताया. उन्होंने परंपरागत रूप से मशाल जलाकर और निष्ठा की शपथ दिलाकर आयोजन का उद्घाटन किया. बच्चो में इस आयोजन के लिए बहुत अधिक उत्साह और रूचि देखने को मिला. उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का समापन राष्ट्र-गान के साथ किया गया. इस कार्यकम के लिए दोनों पाली के शिक्षकों के साथ उप प्राचार्य महोदय ने भी सराहनीय योगदान दिया.

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में 03 करोड़ 85 लाख पौधों का होगा रोपण
Next नारायणी नारी समूह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने पश्चिम बंगाल की घटना की निंदा की

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.