Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ब्रेन स्ट्रोक के बढते मामलों को देखते हुए भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन ने “ब्रेन स्ट्रोक: अब समय है एक्शन का” अभियान शुरु किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ब्रेन स्ट्रोक के बढते मामलों को देखते हुए भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन ने “ब्रेन स्ट्रोक: अब समय है एक्शन का” अभियान शुरु किया

Abhinesh Pandey June 15, 2025

 

रायपुर – भारत में ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को देखते हुए, भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस, CGAP रायपुर चैप्टर और SEMI ने मिलकर “ब्रेन स्ट्रोक: अब समय है एक्शन का” नाम का एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मकसद है – डॉक्टरों और आम लोगों को स्ट्रोक के लक्षण जल्दी पहचानने और समय पर इलाज करने के लिए जागरूक करना।.

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भारत में हर 20 सेकंड में एक स्ट्रोक होता है और हर साल 18 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आते हैं। इस वजह से अब पूरे देश में एक मजबूत स्ट्रोक एक्शन प्लान बनाना ज़रूरी हो गया है।

अभियान के तहत डॉक्टरों के लिए ट्रेनिंग (CME), कार्यशालाएं और आम जनता के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, ताकि लोग स्ट्रोक को लेकर सतर्क रहें और समय पर इलाज पा सकें।

भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पी. विजया ने कहा की, “ब्रेन स्ट्रोक होने पर तुरंत इलाज बहुत ज़रूरी है। अगर स्ट्रोक खून के थक्के से हुआ हो, तो उसे ठीक करने के लिए एक इंजेक्शन (IV थ्रोम्बोलिसिस) दिया जाता है। लेकिन यह इलाज लक्षण शुरू होने के 4.5 घंटे के अंदर ही काम करता है। हर मिनट में 20 लाख ब्रेन सेल्स (न्यूरॉन्स) नष्ट हो जाते हैं, इसलिए हर सेकंड कीमती है।”

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए स्थानीय डॉक्टरों को यह सिखाया गया कि कैसे स्ट्रोक मरीजों को जल्दी पहचानें और समय रहते इलाज दें।

दोपहर में हुए जागरूकता कार्यक्रम में “Check BP – Stop Stroke” अभियान चलाया गया जिसमें ब्लड प्रेशर कंट्रोल, BEFAST फॉर्मूला और “Time is Brain” जैसे आसान संदेश दिए गए ताकि लोग समय पर सही अस्पताल पहुंच सकें।

भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा की, यह अभियान देशभर मैं चलाया जाएगा।

स्ट्रोक अब भारत में मौत और अपंगता की एक बड़ी वजह बन चुका है। कई गांव और छोटे शहरों में लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। हमें एंबुलेंस स्टाफ को ट्रेनिंग देना होगी, और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाएं बढ़ानी होंगी, ताकि हर किसी को समय पर इलाज मिल सके – चाहे वो कहीं भी रहते हों। हमें एक मजबूत स्ट्रोक केयर सिस्टम बनाना होगा जिसमें लोगों की शिक्षा, बेहतर अस्पताल सुविधाएं और इमरजेंसी इलाज हो।

वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कई बच्चों को सिकल सेल एनीमिया की वजह से स्ट्रोक होता है। अगर समय रहते इन बच्चों की जांच की जाए, तो स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

इमरजेंसी डॉक्टर डॉ. संतोष सिंह ने कहा की, “स्ट्रोक के मरीज को जितनी जल्दी अस्पताल पहुंचाया जाए, उतना अच्छा इलाज मिल सकता है। इमरजेंसी में सही जांच और जल्दी ब्रेन स्कैन से इलाज की शुरुआत तुरंत हो सकती है।”

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कैसे डॉक्टर स्ट्रोक के मरीजों को जल्दी पहचान कर इलाज कर सकते हैं। उन्होंने स्ट्रोक की दोबारा होने से बचाव और बच्चों में होने वाले स्ट्रोक के बारे में भी जानकारी दी।

स्ट्रोक के लक्षण पहचानने के लिए BEFAST तरीका बताया गया:

B – संतुलन बिगड़ना

 

E – आंखों की रोशनी धुंधली होना

 

F – चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा होना

 

A – एक हाथ में कमजोरी

 

S – बोलने में परेशानी

 

T – तुरंत एम्बुलेंस या इमरजेंसी सेवा को बुलाएं

 

“ब्रेन स्ट्रोक एक इमरजेंसी है। लक्षण जल्दी पहचानें, फौरन एक्शन लें और सही अस्पताल पहुंचें – यही जान बचा सकता है।”

 

Post navigation

Previous एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी
Next अग्रवाल सभा के चुनावी साधारण सभा में अध्यक्ष पद हेतु सर्वसमिति नहीं हो पाने के कारण 17जून से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.