Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगर निगम में नवीन मार्केट के व्यापारियो को नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगर निगम में नवीन मार्केट के व्यापारियो को नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई

Abhinesh Pandey September 11, 2025

 

*0नवीन मार्केट परिसर को एक बहुद्देशीय एवं आधुनिक वाणिज्यिक परिसर के रूप में विकसित किये जाने की आवश्यकता है, व्यापारीगण सहभागी बनें0*

 

*0व्यापारियो की सहमति से नगर निगम नवीन मार्केट परियोजना को मूर्त रूप देने कार्य करेगा, प्रयास रहेगा कि व्यापारियों को इस दौरान न्यूनतम असुविधा हो महापौर मीनल चौबे0*

 

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में राजधानी शहर के नवीन मार्केट क्षेत्र के संबंधित 43 व्यापारियो को बुलवाकर उन्हें नगर निगम रायपुर द्वारा प्रस्तावित नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि सन 1973 में नवीन मार्केट भवन का निर्माण किया गया था जो रायपुर शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र जयस्तंभ चौक और शारदा चौक के समीप स्थित एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक परिसर है। समय के साथ इस परिसर को एक बहुउद्देशीय एवं आधुनिक वाणिज्यिक परिसर के रूप में विकसित किये जाने की योजना है। परिसर का कुल क्षेत्रफल 4.62 एकड है। नवीन मार्केट भवन के पीछे की रिक्त भूमि तथा पुराने स्कूल को शामिल करते हुए नई परियोजना तैयार करने कार्य किया जायेगा। नवीन मार्केट परियोजना के विकास से आस पास स्थित महत्वपूर्ण स्थल जैसे तात्यापारा, कंकाली पारा, आजाद चौक, सदर बाजार, मालवीय रोड जैसे लगभग 4. 52 वर्ग कि.मी. का क्षेत्रफल नये बहुउद्देशीय व्यापारिक परिसर से उन्नत हो सकेगा। इसीलिए नगर निगम रायपुर द्वारा रायपुर शहर के मध्य भाग को आर्थिक सामाजिक व पर्यावरण की दृष्टि से सुलभ बनाने नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना तैयार की जा रही है। इस हेतु कंसल्टेंट का चयन कर परियोजना तैयार की जायेगी। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा नवीन मार्केट पुनर्विकास परियोजना हेतु अनुदान केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य रेवेन्यु शेयरिंग मॉडल अंतर्गत लाया जाना प्रस्तावित किया जा रहा है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी व्यापारियो से नवीन मार्केट पुनर्विकास परियोजना को शीघ्र मुर्त रूप देने सहभागी बनने की अपील की। महापौर ने कहा कि नगर निगम रायपुर द्वारा यह प्रयास किया जायेगा कि परियोजना के मूर्त रूप लेने के दौरान संबंधित क्षेत्र के व्यापारियो को न्यूनतम असुविधा हो एवं शीघ्र विकास की शानदार सौगात उन्हें दी जा सके। यह कार्य व्यापारियो की सहमति से शीघ्र मुर्त रूप देकर किया जायेगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा ली गई बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री यु.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागडे, श्री पी. राजेश नायडू, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर सहित नवीन मार्केट के संबंधित सभी 43 व्यापारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय ने लगातार चौथी बार एनआईआरएफ रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
Next भाठागांव चौक के पास पाईप लाईन लीकेज की मरम्मत हेतु 13 को शटडाउन

Related Stories

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026

Recent Posts

  • नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

You may have missed

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.