Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, सुनील सोनी के समर्थन में सांसद बृजमोहन समेत चार मंत्री और एक दर्जन से ज्यादा विधायक उतरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, सुनील सोनी के समर्थन में सांसद बृजमोहन समेत चार मंत्री और एक दर्जन से ज्यादा विधायक उतरे

Abhinesh Pandey November 8, 2024

 

सांसद बृजमोहन ने किया रोड शो, सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटे मंत्री -विधायक*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*छोटी बड़ी बैठकें लेकर जनता से किया सीधा संवाद*

रायपुर, शुक्रवार। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत करीब चार मंत्री और एक दर्जन से अधिक विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील सोनी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जोरदार अभियान चलाया। रोड शो, जनसंपर्क और छोटी-बड़ी बैठकों के माध्यम से पार्टी नेताओं ने क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचकर सुनील सोनी के लिए समर्थन जुटाया।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा सुनियोजित और मजबूत प्रचार अभियान चला जनता को अपने पक्ष में करने को प्रयासरत है। इसी के तहत सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर रोड शो कर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के साथ क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान मतदाताओं को भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया गया और सुनील सोनी को एक सक्षम और जिम्मेदार उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत उन्हें जिताने की अपील की। रोड शो में उमड़ी महिलाओं-युवाओं की भीड़ और जनता का उत्साह देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी ऊंचा हुआ है।

आज के रोड शो की शुरुवात लाखे नगर चौक से हुई कई किलोमीटर लंबा यह शो टिकरापारा पहुंचा जहां इसका समापन हुआ।

रायपुर दक्षिण में कमल खिलाने के लिए भाजपा के चार मंत्री सहित एक दर्जन से अधिक विधायक विभिन्न मंडल व वार्डो में जनता से मिलकर सुनील सोनी को दिखाने की अपील कर रहे हैं । इनमे मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री श्री लखन देवांगन, विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री गजेन्द्र यादव, श्री ललित चंद्राकर, श्री इंद्र कुमार साहू, श्री रोहित साहू, श्री पुन्नू लाल मोहले, श्री अमर अग्रवाल, श्री राजेश मूणत, श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, श्री धरम लाल कौशिक ने पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा विधायकगण छोटी बड़ी बैठकें लेकर सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया।

नेताओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा की नीतियों एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में बताया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, रोजगार, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

भाजपा का यह अभियान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित करता है। भाजपा के उम्मीदवार श्री सुनील सोनी ने इस समर्थन और क्षेत्रीय जनता के उत्साह पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता का विश्वास और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे इसे बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा की यह आक्रामक रणनीति पार्टी की मजबूत स्थिति और विजय की प्रबल संभावनाओं को उजागर करती है।

Post navigation

Previous कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सिविल लाइन,सदर बाजार एवं मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड और जिला न्यायालय में किया अपना जनसंपर्क कार्यक्रम
Next छत्तीसगढ़ : पेंशन धारी कल्याण संघ जगदलपुर जिला बस्तर, पेंशनर दीपावली मिलन- समारोह

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.