Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर में दिगंबर जैन समाज के समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत गूंजे धार्मिक मंत्र; मुनिसंघ के सानिध्य में भव्य धार्मिक आयोजन एवं स्वाध्याय जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

रायपुर में दिगंबर जैन समाज के समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत गूंजे धार्मिक मंत्र; मुनिसंघ के सानिध्य में भव्य धार्मिक आयोजन एवं स्वाध्याय जारी

Abhinesh Pandey August 6, 2026

रायपुर।

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर में आयोजित ‘श्री नवोदय तीर्थ, श्री दिगंबर जैन आदिश्वर धाम “समयोपदेश वर्षायोग 2026” के पावन अवसर पर आज दिनांक 6 अगस्त 2026 को प्रातःकाल से ही धार्मिक आयोजनों की श्रंखला में अभूतपूर्व उल्लास देखा गया। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं ने मंदिर पहुंचकर जिनबिम्ब के दर्शन, पूजन और संतों के वचनों का लाभ उठाया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान एवं अभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे से मूलनायक भगवान के समक्ष नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा और पूजन के साथ हुई। आज के पावन अनुष्ठान में भगवान की शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री राजकुमार, नवीन, नमन मोदी परिवार तथा श्री प्रभात, सीमा जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जिनेन्द्र भगवान के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।

समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत प्रतिदिन आयोजित हो रही धार्मिक कक्षाओं में जैन आगमों का गंभीर स्वाध्याय चल रहा है। आज के प्रातः काल मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी महाराज के सानिध्य में जैन दर्शन के मूल ग्रंथ ‘तत्त्वार्थ सूत्र’ का गंभीर अध्ययन कराया गया। मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज के सानिध्य में ‘छहढाला’ (प्रथम अध्याय) का पठन-पाठन हुआ। इसके उपरांत, मुनि श्री ने अपनी ओजस्वी मंगल देशना (प्रवचन) के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को संयम, नैतिकता और आत्म-कल्याण का मार्ग दिखाया।

जैन परंपरा में मुनिसंघ को नवधाभक्ति के साथ आहार देना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। आज रायपुर के सौभाग्यशाली परिवारों को परम पूज्य मुनिसंघ को विधि-विधान और नवधा भक्ति के साथ आहार दान देने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज को श्रीमती रोहित जैन एवं श्री पुष्पेंद्र जैन (टिल्लू) परिवार द्वारा, एलक 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज को श्रीमती रुचि जैन एवं श्री श्रेयश जैन (बालू) परिवार द्वारा,एलक 105 श्री स्वागत सागर जी महाराज को श्रीमती पुष्पा जैन एवं श्री बंशीलाल जी परिवार द्वारा आहार दिया गया।

वर्षायोग समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन गुरुकृपा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन ने जानकारी दी कि सांयकाल के सत्र में भी विशेष धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन सायं 7 बजे से मूलनायक भगवान के समक्ष ‘भक्तांबर विधान’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जैन समाज के सैकड़ों लोग सम्मिलित होकर रिद्धि-सिद्धि की कामना कर रहे हैं।भक्तांबर विधान के पश्चात एलक 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज के सानिध्य में विशेष प्रवचन एवं धार्मिक कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को निरंतर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

श्री दिगंबर जैन नवोदय तीर्थ आदिश्वरधाम समयोपदेश वर्षायोग 2026 समिति ने रायपुर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इन आयोजनों का लाभ उठाने की विनम्र अपील की है।

 

Post navigation

Previous आईआईएमसी में अंग्रेज़ी एवं मराठी पत्रकारिता पाठ्यक्रमों के लिए 13 अगस्त को स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया
Next शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.