Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महापौर और निगम आयुक्त के नेतृत्व में ‘अमृत’ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महापौर और निगम आयुक्त के नेतृत्व में ‘अमृत’ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Abhinesh Pandey May 24, 2025

*चंदनडीह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से रोजाना 18 मिलियन लीटर उपचारित पानी का पुनः उपयोग करेगा एनएसपीसीएल*

*एनएसपीसीएल भिलाई और रायपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू* 

 

24 मई 2025, रायपुर ।  एनएसपीसीएल भिलाई और रायपुर नगर निगम ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत के साथ चंदनडीह स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से प्रतिदिन 18 मिलियन लीटर उपचारित जल एनएसपीसीएल उपयोग में लेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे के दिशा-निर्देशों और निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसका उद्देश्य उपचारित जल का औद्योगिक उपयोग कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है। शनिवार को एनएसपीसीएल के भिलाई कार्यालय में इस एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, एनएसपीसीएल के बिजनेस यूनिट हेड श्री नील कुमार शर्मा और जीएम श्री आलोक सिंह की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर कर इसका आदान-प्रदान हुआ। उल्लेखनीय है कि एनएसपीसीएल, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का संयुक्त उपक्रम है।

*जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदमः*

जल्द ही इस प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके बाद पाइप लाइन बिछाने का कार्य आरंभ होगा जिसका खर्च एनएसपीसीएल वहन करेगा। अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस पहल से एनएसपीसीएल की ताजे व मीठे पाने के स्रोतों और भू-जल पर निर्भरता कम होगी। गौरतलब है कि चंदनडीह स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता 75 मिलियन लीटर प्रतिदिन है। नाले-नदियों से होकर बहने वाले गंदे पानी को उपचारित कर औद्योगिक इकाइयों को प्रदान करने की दिशा में यह निगम का बड़ा कदम है। इससे नदी-नालों का जल दूषित होने से बचेगा।

Post navigation

Previous विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Proposal for Establishment of Medanta Hospital and Varun Beverages Plant in Chhattisgarh; Investors Meet Chief Minister

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.