Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास भी डबल होगा – योगी आदित्यनाथ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास भी डबल होगा – योगी आदित्यनाथ

Abhinesh Pandey November 4, 2023

*आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद काँग्रेस की देन -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने उमड़ा स्वस्फूर्त जन शैलाब*

रायपुर/कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में प्रचार करने कवर्धा पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय सरदार पटेल मैदान में ऐतिहासिक जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है विधानसभा चुनाव के बहाने काशी विश्वनाथ की धरती उत्तरप्रदेश से छोटी काशी कहा जाने वाला धर्मनगरी कवर्धा आने का मौका मिला। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। उन्होंने कहा छोटी सी गलती से कितना नुकसान कर देती है, भगवा ध्वज के सम्मान करने वाले राम भक्तों को लाठी से पीठा जाता है। लव जिहाद का विरोध करने वाला छोटा सा कार्यकर्ता उसकी हत्या कर दी जाती है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है वहां लव जेहाद,धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है। अब कोई अवैध धर्मांतरण यूपी में नही कर सकता और करेगा तो खामियाजा भी भुगतेगा। छोटी से गलती से नुकसान होता है अन्नदाता किसानो का, युवाओं का, बहन बेटिओं का और धार्मिक पर्व का सब का नुकसान हो जाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी जी के सपने के अनुरूप पिछले 15 वर्षाे तक छत्तीसगढ़ का विकास हो हुआ। कांग्रेस ने अपने संस्कारो के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास को पूरी तरह बाधित कर दिया। कवर्धा हमारे लिए काशी जैसा पवित्र है कांग्रेस ने यहाँ अकबर जैसे व्यक्ति को बैठा दिया। आपकी आस्था से खिलवाड़ करने ऐसे व्यक्ति को बैठाया गया है जिसे आपके आस्था से कोई मतलब नही, जिसके संरक्षण में हम सबकी आत्मा भगवा ध्वज को पैरो से कुचला जाता है। उन्होंने साजा की घटना का जिक्र करते हुए कहा यदि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो क्या कोई ऐसा हिम्मत करता। क्या एक गरीब भुवनेश्वर साहू की हत्या कर देता, क्या
अपराधी खुलेआम घूमता। उन्होंने कहा कि साजा के भुवनेश्वर साहू के पिता जी ने बड़ा हिम्मत का परिचय दिया किसी और के साथ ऐसा न हो इसलिए स्वयं मैदान में आ गए है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर एक अच्छे कार्यकर्ता का मान बढाया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये केवल चुनाव की लड़ाई नहीं अपने अस्तित्व की लडाई है, आप सबके अस्तित्व की लड़ाई है। एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों के नई ऊँचाइयों को छुता हुआ आगे बढ़ रहा है। विकास का व्यापक रोड मैप मोदी जी ने बनाया उसे छत्तीसगढ़ में सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। मोदी जी के विकास के बनाये रोड मैप को सही ढंग से जमीन में उतारना है तो मोदी जी के साथ डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाइये। मोदी जी घोषणा पत्र के माध्यम से जो गारंटी दी है वह 100 प्रतिशत की गारंटी वाला घोषणा है जो पूरा होना ही होना है। 18 लाख गरीबो को पक्का आवास मिलेगा। कांग्रेस देश के लिए, समाज के लिए, जनता जनार्दन के लिए, समस्या है। देश के अंदर आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद काँग्रेस ने दिया, तुष्टिकरण की नीति काँग्रेस की दें है। भ्रष्टाचार कांग्रेस की दें है। आराजकता और कर्फ्यू भी कांग्रेस की ही देन है। भाजपा तो विकास, सुशासन और सुरक्षा देने वाली पार्टी है। मोदी जी के नेतृत्व वाली नये भारत में यह सब दिखता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा यहाँ का उत्साह बता रहा है जमीन में जाकर काम करने वाले कार्यकर्ता विजय शर्मा के साथ आपका जुडाव बता रहा है इस चुनाव को आपने अपना चुनाव कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर विकास के लिए डबल इंजन लगाना है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा आवश्यकता पड़ने पर एक बुलडोजर यहाँ भी भेज दिया जायेगा।

प्रदेश महामंत्री एवं कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा ने कहा मोदी जी की गारंटी वाली घोषणा पत्र हर वर्ग को प्रभावित करने वाला घोषणा पत्र है। इसमें प्रत्येक परिवार में विवाहित माताओं, बहनों को 12 हजार वर्ष में मिलेगा। किसानो का 2017- 18 का रुका हुआ बोनस एकमुश्त 25 दिसम्बर को किसानो के खाते में पहुँच जायेगा। ऋण माफ़ी से ज्यादा का रकम भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानो के खाते में डाल देगी। उन्होंने कहा कवर्धा का चुनाव हमारे स्वाभिमान पर कुठाराघात करने वाले को सबक सिखाने वाला चुनाव है। आप सब बूथ पर डटे रहे एक भी बाहरी व्यक्ति बहलाने फुसलाने और भ्रमित करने गाँव में न घुस पाए। ये चुनाव विजय शर्मा नही आप लड़ रहे है।

कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडये, पूर्व विधायक सियाराम साहू, महामंत्री संतोष पटेल.उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जसविंदर बग्गा, आनद सिंग सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous कांग्रेस ने किया खुलासा; ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने साजिश रची
Next पुरंदर मिश्रा के पक्ष में माहौल बनाने उत्तर में उतरी युवा सेना

Related Stories

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

You may have missed

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026
राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.