Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • “हम खेलेंगे तो भारत खेलेगा” के संकल्प के साथ राजधानी रायपुर में सांसद खेल महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

“हम खेलेंगे तो भारत खेलेगा” के संकल्प के साथ राजधानी रायपुर में सांसद खेल महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन

Abhinesh Pandey November 29, 2025

 

*“फिट इंडिया-खेलो इंडिया” सांसद खेल महोत्सव में हजारों युवाओं की ऊर्जा से गूंज उठा सुभाष स्टेडियम*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*सांसद बृजमोहन की अगुवाई में रायपुर में इतिहास रचता सांसद खेल महोत्सव: 85 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समापन संबोधन*

*वंदेमातरम् के 150 वर्ष और खेलों का संगम—सांसद बृजमोहन की मौजूदगी में उमड़ा राष्ट्रभाव, अनुशासन और युवा शक्ति का सागर*

 

*रायपुर की खेल संस्कृति के शिल्पकार सांसद बृजमोहन ; 8 ब्लॉकों में 13 खेल, युवाओं में संचारित नई ऊर्जा और राष्ट्रीय भावना*

रायपुर, 29 नवम्बर —

राजधानी के सुभाष स्टेडियम में आज “हम खेलेंगे, तो भारत खेलेगा” के प्रेरक संदेश के साथ लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का भव्य, अनुशासित और उत्साहपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ।

सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर नगर निगम के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता ने नए कीर्तिमान गढ़ते हुए हजारों युवाओं में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी उपस्थित रहे।

NCC कैडेट्स द्वारा बैंड-बाजे के साथ किया गया शानदार स्वागत, नगर निगम आयुक्त द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट, तथा दानी स्कूल की छात्राओं द्वारा राजकीय गीत से की गई कार्यक्रम की शुरुआत—यह सब मिलकर आयोजन को गौरवमयी ऊंचाई प्रदान कर रहे थे। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सरोबार कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि हर बच्चा किसी न किसी खेल से जुड़े। खेलों में शामिल होना ही अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि खेल शरीर, मन, बुद्धि और आत्म अनुशासन—इन सभी को मजबूत बनाते हैं। खेल न सिर्फ फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं

“उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी विजयी हुए उन्हें हार्दिक बधाई। वहीं जो इस बार विजय प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप मेहनत की राह पर चलते रहेंगे, तो सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी।”

खेल महोत्सव के अवसर पर वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे स्टेडियम में राष्ट्रभक्ति का विराट दृश्य दिखाई दिया। उपस्थित जनसमूह ने इस अमर राष्ट्रगीत को सामूहिक स्वर में स्मरण कर भारत माता को नमन किया।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश के दो महान विभूतियों, जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि, “यह त्रिवेणी—वंदेमातरम्, बिरसा मुंडा और सरदार पटेल हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता, साहस और संघर्षशीलता का अनूठा संगम है। सांसद खेल महोत्सव इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्टता का संचार कर रहा है।

पहले चरण में रायपुर नगर निगम, बिरगांव नगर निगम, माना नगर पंचायत एवं गोगांव में हुए प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने आज राजधानी में दूसरे चरण के आयोजन में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया और 22 से 25 दिसंबर तक रायपुर में होने वाले सुपर फाइनल में प्रवेश किया।

*सांसद बृजमोहन, रायपुर खेल संस्कृति के शिल्पकार*

अपने निरंतर प्रयासों, दूरदर्शिता, संगठन क्षमता और युवा विकास के प्रति समर्पण से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र को न केवल प्रदेश में बल्कि देशभर में खेल गतिविधियों का आदर्श मॉडल प्रस्तुत करने योग्य बनाया है।

आज का यह आयोजन उनकी नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

*सांसद बृजमोहन की दूरदर्शिता—छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का सम्मान*

सांसद बृजमोहन अग्रवाल खेल और खिलाड़ियों के सशक्त समर्थक रहे हैं। उनके कार्यकाल में ही राज्य में पहली बार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नकद राशि, सम्मान और सरकारी नौकरी की परंपराओं का प्रारंभ हुआ। जिसने छत्तीसगढ़ के खेल जगत को नई दिशा दी।

*इतिहास रचता हुआ रायपुर लोकसभा क्षेत्र*

रायपुर लोकसभा खेल महोत्सव में 8 ब्लॉकों—रायपुर नगर निगम, अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसीवा तथा बलौदा बाजार, भाटापारा और सिमगा में 13 खेलों का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया।

रायपुर लोकसभा में करीब 85,000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। केवल रायपुर नगर निगम क्षेत्र में ही 14000 खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

जिसमें 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला–पुरुष खिलाड़ियों की सहभागिता की। दो महीनों से अधिक समय तक लगातार चल रहे खेल, प्रदेश में खेल संस्कृति को नई धारा देने वाला सबसे बड़ा आयोजन है।

*राष्ट्रीय स्तर की तैयारी—प्रधानमंत्री का विशेष संबोधन*

अब 8 ब्लॉकों के विजेता खिलाड़ी 22 से 25 दिसंबर तक रायपुर में आयोजित होने वाले अंतिम चरण में हिस्सा लेंगे, जिसमें लगभग 4,000 से 5,000 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे।

25 दिसंबर को इस महोत्सव के भव्य समापन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव खेल का पर्व, राष्ट्रभक्ति का उत्सव, और युवा भारत की नई पहचान है।

सांसद बृजमोहन ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों, नगर निगम, खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों का आभार जताया है।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, MIC सदस्य श्री मनोज वर्मा, नंद कुमार साहू, अमर गीडवानी, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ अध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका, विजय अग्रवाल, मोहन एंटी, जोन अध्यक्ष, पार्षदगण आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर आयुक्त श्री विनोद पांडेय जोन आयुक्त श्री अरुण ध्रुव, श्री हितेंद्र यादव, उपयुक्त श्री जसदेव बाबरा, खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय ने संविधान दिवस मनाया, जिसमें प्रस्तावना की शपथ, सांस्कृतिक श्रद्धांजलि और चीफ जस्टिस की वॉल ऑफ़ फ़ेम का उद्घाटन किया गया
Next छालीवुड स्टार दिलेश साहू ने जन्मदिन पर किया रक्तदान, शिविर का हुआ आयोजन

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.