*छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस का विभिन्न समाजजनों एवं नागरिको ने किया अभिनंदन*
*स्वागत में प्रदेश भर से इंडोर स्टेडियम में जुटे हजारों लोग*
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरव महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस का हमर सियान – हमर अभिमान नागरिक सम्मान अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन परिचय दिया गया।
राज्यपाल श्री बैस सहज-सरल, कर्मठ व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय श्री बैस ने एक पार्षद के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और फिर विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन करते हुए श्री बैस अब राज्यपाल के रूप में अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं।
राज्यपाल श्री बैस की कर्मठता, लगनशीलता एवं सुदीर्घ प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें जुलाई 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया। जुलाई 2021 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया और अब वे 18 फरवरी 2023 से महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में, विशेषकर खेलों के विकास में श्री बैस ने कई मिसालें कायम की। महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के राज्यपाल का दायित्व निर्वहन करने के बाद भी रायपुर से उनका लगाव बना हुआ है।
ऐसे व्यक्तित्व के धनी श्री बैस जी के नागरिक अभिनंदन में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पूरे प्रदेश के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान साधु संतो की उपस्थिति भी मंच पर रही।
माननीय श्री बैस जी के बारे में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि खारून की गोद में खेलकर, मां दंतेश्वरी, माँ बमलेश्वरी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते हुए छत्तीसगढ़ के माटी की खुशबू से पहले त्रिपुरा, फिर झारखंड और आज हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी राजे की कर्मभूमि महाराष्ट्र सुवासीत हो रही है। ऊंचाइयों पर रहकर भी आपका सरल स्वभाव हमारे अंतर्मन को छू जाता है। आपको सम्मानित करते हुए हम गर्व महसूस करते हैं।
माननीय राज्यपाल रमेश बैस जी का छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक मंच ,धार्मिक समितियां, खिलाड़ी संघों ने, साल श्रीफल स्मृति चिन्ह स्वागत किया। व प्रदेश के अनेक प्रसिद्ध मठ मंदिर धार्मिक संस्थानों से आए साधु संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक नृत्यों राउत नाचा पंथी नृत्य की प्रस्तुति के बीच पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा मुख्य द्वार पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया ।
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने श्री बैस के का अभिनंदन करते हुए कहा की हमें गर्व की अनुभूति होती कि आप जैसे व्यक्तित्व ने राजनीतिक जीवन में भाजपा में रहकर वर्षो तक रायपुर लोकसभा का नेतृत्व किया आपकी बेदाग छवि आपके अमानत है आज हम यहां उपस्थित जनसमुदाय की तरफ से आपका सम्मान अभिनंदन करते हैं ।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा की युवामोर्चा के समय से आपके संपर्क में रहा आपके जैसा शालीन व्यक्तित्व ही छत्तीसगढ़ की पहचान है आपने न सिर्फ रायपुर लोकसभा अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। आज रायपुर में एम्स जैसा प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान लाने मैं आपका योगदान को छत्तीसगढ़ नहीं भूल सकता।
इंडोर स्टेडियम में आयोजित हमर सियान हमर अभिमान नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक समाज एवं सामाजिक और सेवा संगठन ने उनका सम्मान किया जिसमे प्रमुख रूप से
रायपुर कुर्मी समाज , छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ,चंद्राकर , कलार समाज , सेन समाज यादव , सोनी , साहू , देवांगन , धीवर , धोबी , ठेठवार , कोष्टा , मानिकपुरी , जैन समाज , राजपूत क्षत्रिय महासभा , सोनकर समाज , अग्रवाल , गुप्ता , सर्व ब्राह्मण महासभा , आदिवासी , तमिल संघम , गंगा विष्णु चैरिटेबल ट्रस्ट , सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति , सतनामी समाज , गौड़ ब्राह्मण समाज , मुस्लिम समाज , सिक्ख समाज , खालसा शिक्षा समिति , अधिवक्ता संघ , गायत्री परिवार , जगन्नाथ सेवा समिति सहित अन्य सभी समाज ने श्री बैस के नागरिक अभिनंदन में उपस्थिति देकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया ।
