Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • CII द्वारा रायपुर में ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2025 का होगा आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

CII द्वारा रायपुर में ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2025 का होगा आयोजन

Abhinesh Pandey July 25, 2025

 

वैश्विक विशेषज्ञ ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2025 के लिए रायपुर में जुटेंगे 

 

रायपुर | 25 जुलाई 2025: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) 28–29 जुलाई 2025 को नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट के चौथे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। यह एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी होगी।

यह दो दिवसीय समिट भारत एवं विदेशों से आए 400 से अधिक प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगी, जिनमें अमेरिका, कोरिया, फिनलैंड, जर्मनी और स्वीडन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम स्टील और माइनिंग क्षेत्र की पूरी श्रृंखला से जुड़े नीति निर्धारकों, निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, सततता विशेषज्ञों और अकादमिक जगत के लोगों को एक मंच पर लाएगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के स्टील क्षेत्र में (ग्रीन ट्रांज़िशन) को सहयोग देने हेतु नवाचार, सर्वोत्तम प्रथाओं और नीति ढांचे की खोज करना है।

सम्मेलन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किया जाएगा, जो सतत औद्योगिक विकास के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि

श्री जन थेसलेफ, भारत में स्वीडन के राजदूत, श्री लखन लाल देवांगन, माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार, श्री ओ. पी. चौधरी, माननीय वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार आदि उपस्थित रहेंगे।

समिट की प्रमुख विशेषताएं:

* 8 तकनीकी सत्र, जिनमें 40 से अधिक वक्ता भाग लेंगे,

जो की कम उत्सर्जन वाली स्टील उत्पादन प्रणालियाँ,ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने के लिए नीति हस्तक्षेप,

लो-कार्बन स्टील निर्माण के वैश्विक अध्ययन आदि विषय पर वक्तव्य देंगे I

*30 से अधिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी स्टॉल, जहां क्लीन एनर्जी समाधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी टेक्नोलॉजी प्रदाताओं और स्टील व माइनिंग कंपनियों के बीच सहयोग का माध्यम बनेगी।

*”Unlocking Green Steel Demand” पत्रिका का विमोचन, जो ग्रीन स्टील और माइनिंग में अवसरों की जानकारी देगा।

*”इंडिया ग्रीन स्टील कोएलिशन (IGSC)” की बैठक, जिसमें प्रमुख स्टील उत्पादक, उपभोक्ता, अनुसंधान संस्थान, अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं और एनजीओ मिलाकर 25 से अधिक सदस्य भाग लेंगे।

*प्रेस वार्ता के दौरान, CII की तरफ से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:

श्री संजय जैन, अध्यक्ष, CII छत्तीसगढ़

श्री बजरंग गोयल, उपाध्यक्ष, CII छत्तीसगढ़

सुश्री श्वेता सोंगन, प्रमुख, CII छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सजीव और निर्जीव सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावनाः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही है विकास की आवाज – ‘नियद नेल्ला नार’ से शासन पहुँचा विश्वास के द्वार तक

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.